{"_id":"631b0c476fd7fc2712208f57","slug":"lok-sabha-election-2024-pm-modi-sushil-modi-slams-nitish-kumar-mamata-banerjee-arvind-kejriwal-over-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: सुशील मोदी का विपक्षी एकता के दावों पर तंज, बोले- हर कोई दावेदारी कर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: सुशील मोदी का विपक्षी एकता के दावों पर तंज, बोले- हर कोई दावेदारी कर रहा
Fri, 09 Sep 2022 04:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 09 Sep 2022 04:12 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि ममता जी पहले कांग्रेस को तो साथ बैठ लें। हर कोई दावेदारी कर रहा है। राहुल जी अलग यात्रा निकाल रहे हैं, अरविंद केजरीवाल अलग यात्रा निकाल रहे हैं। नीतीश जी राजनीतिक पर्यटन पर हैं। ये सभी लोग मिल जाएंगे तो भी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BJP के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने विपक्षी एकता को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हर कोई दावेदारी कर रहा है। राहुल जी अलग यात्रा निकाल रहे हैं, अरविंद केजरीवाल अलग यात्रा निकाल रहे हैं। नीतीश जी राजनीतिक पर्यटन पर निकले हैं। ये सभी लोग मिल जाएंगे तो भी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ममता जी पहले कांग्रेस को तो साथ बैठ लें। हर कोई दावेदारी कर रहा है। राहुल जी अलग यात्रा निकाल रहे हैं, अरविंद केजरीवाल अलग यात्रा निकाल रहे हैं। नीतीश जी राजनीतिक पर्यटन पर हैं। ये सभी लोग मिल जाएंगे तो भी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार में जंगलराज के लौटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में पटना में हत्या की घटनाएं हुई हैं। ऐसा लगता है कि लालू यादव के शासन के पुराने दिन वापस आ गए हैं, लेकिन बिहार के सीएम चुप हैं और दिल्ली चले गए। लौटने के बाद उनकी मुलाकात लालू यादव से हुई जो खुद अपराध और भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं। वे कानून-व्यवस्था को संभाल नहीं सकते।
विज्ञापन
इससे पहले बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद से ही भाजपा नेता नीतीश सरकार के साथ ही राजद के खिलाफ हमलावर हैं। हाल ही में उन्होंने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर सवाल खड़े किए थे। वहीं, अब उन्होंने राजद एक मंत्री पर निशाना साधा। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने गुरुवार को पटना में भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार सरकार में खनन मंत्री रामानंद यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
इतना ही नहीं उन्होंने रामानंद यादव को बर्खास्त कर किसी अन्य दल के विधायक को ये मंत्रालय दिए जाने की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर भी तंज कसा था। राज्यसभा सांसद ने कहा कि उन्होंने दूध की रखवाली करने की जिम्मेदारी बिल्ली को दे दी है। उन्होंने कहा कि सीएम अपने शासन में साफगोई की बात करते हैं, अब वह इन आरोपों पर जवाब दें।
नीतीश के दौरे की आलेचना की थी
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बिहार बाढ़ में डूब रहा है और नीतीश कुमार सियासी टूर पर घूम रहे हैं। गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप भागलपुर शहर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और यह विश्वविद्यालय और कॉलेजों में भी प्रवेश कर गया। नीतीश कुमार को बिहार की जनता की कोई परवाह नहीं है।
असम के सीएम ने केसीआर को घेरा
इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केसीआर भाजपा मुक्त भारत की बात बोलते हैं। उनके और हमारे बीच में अंतर है। वह बीजेपी को खत्म करना चाहते हैं। हम भारतीय राजनीतिक व्यवस्था से पारिवारिक राजनीति को खत्म करना चाहते हैं।