फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: CM Nitish Kumar targeted rjd party Lalu family in Sitamarhi,election 2024

Lok Sabha : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू परिवार पर जमकर बरसे, याद दिलाई 2005 की बात

Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीतामढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने 
लालू परिवार पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नौ नौ गो बाल बच्चा पैदा किया और अपने सीएम पद से हटे तो बीबी को मुख्यमंत्री बना दिए। 

विज्ञापन
Lok Sabha: CM Nitish Kumar targeted rjd party Lalu family in Sitamarhi,election 2024
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी के समर्थन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीतामढ़ी पहुंचे थे। वहां नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नौ नौ गो बाल बच्चा पैदा किया और अपने सीएम पद से हटे तो बीबी को मुख्यमंत्री बना दिए। वही उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला किया।

विज्ञापन


लालू परिवार पर साधा निशाना 
सीएम नीतीश कुमार रुन्नीसैदपुर प्रखंड के मानिक चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल पहले बिहार की स्थिति क्या थी। इसके बारे में सब कोई जानता है। लालू परिवार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सबको अपने परिवार से मतलब है। अपने 7 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद हटे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। किसी को पार्टी से मतलब नहीं था। हम इतने दिन से काम कर रहे है हमको परिवार से कोई मतलब है, मेरा पूरा परिवार ही बिहार है। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि इतना पैदा किया जाता है,  9 गो बाल बच्चा पैदा किया। आप लोग जरा याद करिए कि पहले बीवी को बना ही दिया, बेटी को बनवा दिया, बेटा को बनवा दिया। अब एक और बेटी को बनाना चाहता है। यही सब काम करते रहेगा।
विज्ञापन


मुसलमानो से की अपील
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान मंच से मुसलमानो को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। नीतीश कुमार ने 2005 से पहले की स्थिति को दर्शाते हुए कहा कि पहले क्या था और अब क्या है, यह बखूबी दिख रहा है। इसलिए आपलोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत को सुनिश्चित कीजिये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed