फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi attacks on PM Modi and Anil Ambani in supaul rally in Bihar

बिहार के सुपौल में बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी ने चौकीदारों को बदनाम किया

Sat, 20 Apr 2019 01:37 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi attacks on PM Modi and Anil Ambani in supaul rally in Bihar
Rahul Gandhi(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के सुपौल में एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने राफेल विमान सौदा को लेकर एक बार फिर से अनिल अंबानी का नाम लिया और पीएम मोदी को उनका चौकीदार बताया। राहुल गांधी सुपौल से कांग्रेस उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद रंजीत रंजन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। 

राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में बिहार से सैकड़ों युवा जाकर बैंक के सामने, सरकारी और निजी संस्थानों के सामने चौकीदारी करते हैं। जो बिहार के चौकीदार होते हैं, वे ईमानदार होते हैं। बिहार का चौकीदार किसी बैंक के सामने खड़ा हो, तो उस बैंक में कभी चोरी नहीं हो सकती। वहीं, दूसरी ओर मोदीजी हैं, जो खुद को चौकीदार कहते हैं। सचमुच में वे अनिल अंबानी का चौकीदार है। उन्होंने चौकीदारी के नाम पर बिहार के युवाओं को, चौकीदारों को बदनाम किया है। 

विज्ञापन


मंच से राहुल ने कहा कि जब कोसी में कुसहा त्रासदी आई तो सोनिया मनमोहन की सरकार ने 125 करोड़ का पैकेज दिया था। क्या अब बाढ नहीं आती है? क्या चौकीदार चौकीदारी करने आता है।उन्होंने कहा कि  बिहार को क्या पैकेज दिया? यह चौकीदार देश का नहीं अनिल अंबानी की चौकीदारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने मंच से दावा किया कि राफेल मामले में सच्चाई सामने आएगी। जांच शुरू कराएंगे। दो नाम निकलेंगे- नरेंद्र मोदी और अनिल अंबानी। मोदीजी को जितनी कोशिशें करनी हैं, कर लें। उनको सजा भी होगी। 



मालूम हो कि शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 11:30 बजे विशेष विमान से पटना पहुचें और फिर वे 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से सुपौल के लिए रवाना हो गए। दोपहर 12 बजे के बाद वह सुपौल के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करना शुरू किया और सुपौल से कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रंजन के पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed