Himanta Biswa Sarma : असम के सीएम बोले- तेजस्वी यादव अच्छी प्रैक्टिस कर रहे, चार जून के बाद उनके काम आएगा
Bihar : गाना गाना ठीक है, लेकिन 4 जून के बाद तेजस्वी यादव और क्या काम बाकी रहेगा? 4 जून के बाद और तो कुछ होगा नहीं इसीलिए अभी से वह गाना गाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। यह उनकी सेहत और उनकी पार्टी दोनों के लिए अच्छा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार करने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शनिवार को पटना पहुंचे, जहां तेजस्वी यादव पर वह जमकर बरसे। तेजस्वी यादव के गाना गाने और भाजपा को नौ दो ग्यारह करने पर हिमंता ने कहा कि गाना गाना ठीक है, लेकिन 4 जून के बाद तेजस्वी यादव और क्या काम बाकी रहेगा? 4 जून के बाद और तो कुछ होगा नहीं इसीलिए अभी से वह गाना गाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। यह उनके सेहत के लिए अच्छा है और उनकी पार्टी के लिए भी अच्छा है इसलिए 4 जून के बाद उनको गाना ही गाना है इसके अलावे और और क्या करेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मेरा जो पॉलिटिकल आकलन है उसके अनुसार पांचवा फेज जब खत्म हुआ इस समय हम लोग सरकार बना लिया था सिक्स और सातवे मे 400 पार जाने वाला है।
तेजस्वी यादव और राहुल बाबा लाल वाला संविधान पढ़ते हैं
तेजस्वी यादव के द्वारा यह कहना कि प्रधानमंत्री को संविधान का बेसिक ज्ञान नहीं है, हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि तेजस्वी यादव का संविधान पर फिलॉसफी देना ठीक नही है। 10 साल प्रधानमंत्री रहने के बाद 20 साल सीएम रहने के बाद, किसको ज्ञान है? कौन से संविधान में पर्सनल लॉ का बात बोला गया है। हमारा संविधान में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने का बात बोला हुआ है। तेजस्वी यादव को पूछिए कि संविधान का कौन सा क्लोज पर्सनल लॉ को बरकरार रखने का बात बोलता है? यह लोग कौन सा संविधान पढता है? यह लोग लाल वाला संविधान लेकर घूमते हैं लेकिन जो अंबेडकर जी का संविधान है वह नीला वाला संविधान है लेकिन यह लोगों के हाथ में अब हमेशा लाल वाला संविधान देखिएगा। मेरा शक है कि यह चीन वाला संविधान है या भारत वाला संविधान है। हमारे भारत का संविधान ब्लू कलर का है जो हमें अंबेडकर जी देकर गए हैं। राहुल बाबा के हाथ में भी एक छोटा सा लाल संविधान होता है और तेजस्वी यादव जी भी लाल सविधान ही पढ़ते हैं। हमें लगता है कि येलोग चाइनीज् संविधान को को ज्यादा पढता है और भारत का संविधान कम पढता हैं।