Lok Sabha Election : लालू के समीकरण को तोड़ने पर उतरे सीएम नीतीश कुमार; दंगा खात्मे के बाद उठाई रहनुमाई की बात
Bihar : लोक सभा चुनाव में चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार लालू परवार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो शाम में कोई अपने घर से बाहर निकलता नहीं था। और आज वह (तेजस्वी यादव) आजकल क्रेडिट लेते रहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक सभा चुनाव के प्रचार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जिला के मामगंज विधानसभा क्षेत्र के इमामगंज पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के लिए वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने लालू परिवार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 15 साल तक पति-पत्नी ने राज किया लेकिन बिहार के लिए कुछ नहीं किया। पहले अपने राज किया फिर पत्नी को बना दिया। जब उनकी सरकार थी तो बिहार में शाम में कोई अपने घर से बाहर नहीं निकलता था। लोग पैदल चलने पर मजबूर थे। क्या हालत था पहले? नीतीश कुमार फिर तेजस्वी यादव पर बरसना शुरू किये। उन्होंने कहा कि आजकल क्रेडिट लेते रहता है। अब बेटा ही बोलते रहता है कि हमने किया है। अरे, क्या काम किए हो? अनाप-शनाप बोलते रहता था, इसलिए हम हटा दिए और फिर इधर आ गए। अब हमेशा के लिए यहीं रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताई उपलब्धी
सीएम नीतीश कुमार अपनी उपलब्धी को गिनाते हुए कहा कि आपलोग याद कीजिए अगर हमलोग नहीं आते तो अभी तक आप घर में ही बैठे रहते। कोई नहीं पढ़ पाते और न आगे बढ़ पाते। हमलोगों ने कितना काम किया। शिक्षा का विकास हुआ। जब पहली बार ही मौका मिला तो 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया। इसके बाद कई राज्यों ने भी इसको अपना लिया।
परिवारवाद पर किया हमला
सीएम नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि आप देखिए तो एक ही परिवार का कितना आदमी चुनाव लड़ रहा है। 18 साल से हैं लेकिन मैंने अपने परिवार के एक भी सदस्य को चुनाव नहीं लड़वाया। कोई जानता है क्या? इनलोगों को मौका मिलता है तो पति-पत्नी, बेटा और बेटी इन्हीं सब को आगे बढ़ा रहा है। आप देखिए न एक ही परिवार के कई लोग चुनाव लड़ रहे हैं। कितना लोगों को टिकट मिल रहा है? इन सब चीजों को याद कीजिए। हमलोग आपलोगों के लिए काम करते हैं। लेकिन, यह लोग कमाने में लगे रहते हैं।
माइनॉरिटी को कहा- आपके लिए हमने ही किया है और आगे भी करेंगे
यह लोग तो किसी को नौकरी भी नहीं देते थे। जब हमलोग आए तो इसके बाद 5 लाख को रोजगार दिया। इस बार चार लाख युवाओं को नौकरी मिल गई। हमलोगों ने 10 लाख रोजगार का वादा किया है। पांच लाख का लक्ष्य पूरा हो गया। अभी सब काम हो रहा है तो लालू परिवार वाले राज करना चाहते हैं। आगे भी करते रहेंगे। पहले हिंदू मुस्लिम का झगड़ा होता था। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य की व्यवस्था नहीं थी, बहुत बुरा हाल था। हमने दोनों समुदाय के लोगों को जोड़ने का काम किया है। हम मुस्लिम भाइयों से कहेंगे कि आप लोगों के लिए हमने ही कई काम किया है आगे भी करेंगे।
लोगों से की अपील
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अबकी बार बिहार में सभी 40 सीटों को एनडीए के पक्ष में जीतने का लक्ष्य रखा गया है। आप लोगों से आग्रह है कि इस बार भी आपलोग एनडीए के पक्ष में कमल छाप पर वोट देकर सुशील कुमार सिंह को जिताने का काम करें। और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाने का काम करें। आप लोगों से मैं भरोसा और यही उम्मीद करता हूं। उन्होंने कहा कि इस बार का नारा है भारत में फिर से एनडीए सरकार 400 के पार।
अधिकारियों से जांच कर करेंगे विकास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमें इमामगंज क्षेत्र में कई कमियां महसूस हुई है, और जानकारी मिली है। इसको लेकर मैं चुनाव बाद एक बार जरूर इमामगंज क्षेत्र में आऊंगा और एक-एक कमी को अधिकारियों से जांच कर यहां पर विकास करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम से कुछ लोग नाराज हैं तो उसको छोड़ दीजिए, उल्टा पुल्टा कोई काम नहीं करते हैं। हम मुस्लिम समाज से कहेंगे कि सबके लिए काम कर रहे हैं। सभी जाति के लिए काम किया है।