फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lockdown in Bihar extended till May 25th says CM Nitish Kumar

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश बोले- कोरोना रोकने में लॉकडाउन प्रभावी साबित हो रहा

Thu, 13 May 2021 04:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 May 2021 04:11 PM IST
सार

लॉकउाउन के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है, इसलिए जिंदगी बचाने के लिए 10 दिन के लिए यानि 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
 

विज्ञापन
Lockdown in Bihar extended till May 25th says CM Nitish Kumar
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन 25 मई तक बढ़ा दिया है, लॉकडाउन बढ़ाने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में लागू पाबंदियों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। लिहाजा इसे 10 दिन के लिए और बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन से राज्य में संकमण दर घटा है और मरीजों की ठीक होने की दर बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है, क्योंकि कोरोना की लड़ाई अकेले सरकार नहीं लड़ सकती, इसमें समाज का योगदान जरूरी है। हम सब कोरोना नियमों का पालन करते हुए संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद करें। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर को हम सबने मिलकर हराया था और इस लहर को भी हम फिर से हराएंगे। आप सभी से अपील है कि अपना हौसला बनाए रखिए और जीत जरूर मिलेगी। 

विज्ञापन


लॉकडाउन से मरीजों की घटी संख्या
बिहार में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को थामने में लॉकडाउन काफी हद तक मददगार साबित हो रहा है। लॉकडाउन के बाद कोरोना के नए मरीजों की तादाद और संक्रमण दर घटी है साथ ही कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ा है, बिहार में लॉकडाउन का असर दिख रहा है, कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 10 हजार से कम केस
बुधवार को 9 हजार 863 कोरोना संक्रमित मरीज मिले जिनमें 74 मरीजों की कोरोना से मौत हुई, बिहार में सबसे ज्यादा 977 कोरोना के मरीज राजधानी पटना में सामने आए हैं, बिहार में अब तक कोरोना से 3 हजार 503 लोगों की मौत हो चुकी है, बिहार में संक्रमण से ज्यादा रिकवरी रेट हो गया है पिछले 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख से नीचे आ गई है  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed