फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Lockdown News in Hindi: Covid-19 bihar complete lockdown from 16 to 31 july

Bihar Lockdown: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया

Tue, 14 Jul 2020 02:59 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 14 Jul 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Bihar Lockdown News in Hindi: Covid-19 bihar complete lockdown from 16 to 31 july
बिहार में लॉकडाउन - फोटो : PTI

बिहार सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दिया है। आपातकालीन सेवाओं को इसमें छूट दी गई है। हालांकि, लॉकडाउन को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस को जारी नहीं किया गया। इसके जल्द ही जारी होने की संभावना है। 

विज्ञापन


सोमवार को इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिस पर अंतिम निर्णय के लिए आज मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की बैठक हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में, वाहन परिचालन को लेकर क्या नियम बनाए जाएंगे और क्या सार्वजनिक वाहन को फिर से चलाने की अनुमति होगी या नहीं, इस पर निर्णय लिया गया। फिलहाल राजधानी पटना समेत दर्जन भर जिलों में 16 जुलाई या इससे अधिक समय तक लॉकडाउन प्रभावी है। 

वहीं, धार्मिक संस्थानों को भी खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। फल और सब्जी की दुकानों को केवल सुबह-शाम खोला जा सकेगा। गौरतलब है कि, कोरोना से चिंतित प्रशासन ने बिहार के कई जिलों में 10 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया है।

बता दें कि, बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बीते 10 दिनों में बिहार में रिकॉर्ड कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास पर भी कई लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed