{"_id":"5bd65117bdec22697d28aecb","slug":"ljp-rlsp-denied-about-any-dispute-in-nda-regarding-seat-sharing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा, रालोसपा ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर किसी रार से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोजपा, रालोसपा ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर किसी रार से किया इंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
बिहार में राजग के अंदर सीट बंटवारे को लेकर घटक दलों ने किसी असंतोष की बात से इंकार किया और उसे अफवाह बताया है। सहयोगी दल रामविलास पासवान की लोजपा और रालोसपा ने जोर देते हुए कहा कि उनकी एकमात्र प्राथमिकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा कार्यकाल सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी और जद यू ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि बिहार में दोनों बराबर सीटों पर अगला संसदीय चुनाव लड़ेंगे। उसके कुछ ही घंटे बाद रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और राजद नेता तेजस्वी यादव की मुलाकात की खबर से एनडीए के अंदर असंतोष की अटकलें तेज हो गई थीं। और ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि लोजपा और रालोसपा ने अपने विकल्प खुले रखे हैं।
विज्ञापन