फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   LJP Ramvilas Paswan and MP Chirag Paswan close leader and ex mlc husas pandey son suicide in patna bihar news

Bihar News : चिराग पासवान के करीबी इस दिग्गज नेता के किशोर बेटे की संहेदास्पद मौत, डॉक्टर ने ऐसा कहा

Fri, 04 Aug 2023 12:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Aug 2023 12:16 PM IST
सार

Chirag Paswan : लोक जनशक्ति पार्टी में दिवंगत रामविलास पासवान के जमाने से सक्रिय रहे दिग्गज नेता और पूर्व MLC हुलास पांडेय के नाबालिग 13 साल के बेटे की मौत हो गई है। पटना ने एक बड़े अस्पताल में जो रिपोर्ट बनाई है वह चौंकाने वाली है।

विज्ञापन
LJP Ramvilas Paswan and MP Chirag Paswan close leader and ex mlc husas pandey son suicide in patna bihar news
चिराग पासवान के साथ हुलास पांडेय की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोजपा (रामविलास) प्रमुख और जमुई सांसद चिराग पासवान के करीब और बाहुबली नेता पूर्व MLC हुलास पांडेय के बेटे की मौत हो गई। यह मौत संदिग्ध है। पहले अफवाह उड़ी कि हुलास पांडेय के 13 साल के बेटे अक्षत तेज ने सिर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद पारस हॉस्पिटल ने मौत की रिपोर्ट सामने आई। इसमें लिखा कि अक्षत राज की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है। सिर के अंदरूनी भाग में इंजरी पाई गई। 

विज्ञापन


समर्थक बोले - नहाने के दौरान बाथरूम में गिर गया
वहीं हुलास पांडेय के समर्थकों का कहना है कि अक्षत राज नहाने के दौरान बाथरूम में गिर गया। इस कारण उसके सिर में अंदरूनी चोटें आई। आननफानन में उसे पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। समर्थकों ने कहा कि पिस्टल से खुद के सिर में गोली मारने की अफवाह किसी ने जानबूझ कर उड़ाई थी। यह बात गलत है। डॉक्टर ने मौत की रिपोर्ट भी दे दी है। घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके के समनपुरा की है।

विज्ञापन

LJP Ramvilas Paswan and MP Chirag Paswan close leader and ex mlc husas pandey son suicide in patna bihar news
इसी अस्पताल में पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के बेटे को भर्ती करवाया गया था। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम करवाने से कर दिया इनकार
इधर, शास्त्री नगर थाना की पुलिस ने इस मामले में बताया कि अक्षत के परिजन सिर में चोट लगने के कारण मौत की बात कह रहे हैं। अस्पताल में मौत की सूचना के बाद परिजन वहां एकत्रित हुए और अपने बेटे के शव को शास्त्री नगर स्थित फ्लैट में लेकर चले गए। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के आधार पर हमलोगों मामले की जांच कर रहे हैं। परिजन बाथरूम में गिरने की बात कह रहे हैं। पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर ब्रेन हेमरेज की बात कह रहे हैं। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से पूरी तरह इनकार कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक शास्त्री नगर थाना में किसी तरह का कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed