फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   LJP chief Chirag Paswan claims CM Nitish Kumar will not be able to retain his position after bihar election result and BJP-LJP will form a new government in Bihar

Bihar Election 2020 : चुनाव नतीजों के बाद नीतीश मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ पाएंगे, भाजपा-लोजपा मिलकर बनाएगी सरकार : चिराग पासवान

Thu, 29 Oct 2020 09:54 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
LJP chief Chirag Paswan claims CM Nitish Kumar will not be able to retain his position after bihar election result and BJP-LJP will form a new government in Bihar
Chirag Paswan - फोटो : ANI

बिहार में तीन चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण में हुई वोटिंग के बाद लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान का दावा है कि चुनाव नतीजों के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ पाएंगे और इस बार राज्य में भाजपा और लोजपा मिलकर सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन


पासवान ने कहा, "इस बार लोगों ने बदलाव और विकास के लिए मतदान किया है। मेरी पार्टी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से मुझे जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह स्पष्ट रूप से इशारा करती है कि 10 नवंबर के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने पद को बरकरार नहीं रख पाएंगे। भाजपा-लोजपा बिहार में नई सरकार बनाएगी।" 
विज्ञापन


 



बता दें कि बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हो रही है। पहला चरण के लिए बुधवार यानी 28 अक्तूबर को मतदान हुआ। अब 3 नवंबर को दूसरे चरण और 7 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। 



14 नवंबर को मनाई जाने वाली दीपावली से चार दिन पहले और 20 नवंबर से शुरू होने वाले छठ पर्व से 10 दिन पहले यह साफ हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी। नई सरकार के गठन और नए विधायकों की शपथ छठ के बाद ही होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा का टर्म 29 नवंबर तक है।

गौरतलब है कि पहले चरण की वोटिंग के साथ ही राज्य में लोकतंत्र के इस महापर्व की शुरुआत हो गई। कोरोना के खतरे के बीच पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर 53.54 फीसदी मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2015 में विगत विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 54.75 रहा था। इस दौरान दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर 93 मामले भी दर्ज किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed