फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor worth one crore seized in Muzaffarpur, consignment was being unloaded in scrap godown

Bihar: मुजफ्फरपुर में एक करोड़ की शराब बरामद, स्क्रैप गोदाम में उतारी जा रही थी खेप, ट्रक समेत 6 वाहन जब्त

Fri, 07 Apr 2023 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Apr 2023 07:14 PM IST
सार

बेला थाना प्रभारी नीरू कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर जा चुके थे। ट्रक पंजाब का है और अन्य वाहन बिहार के हैं। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। तस्करों का पता लगाया जा रहा है। गोदाम मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Liquor worth one crore seized in Muzaffarpur, consignment was being unloaded in scrap godown
जब्त शराब के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के बेला थाना के बेला फेज एक में शुक्रवार को पुलिस ने एक करोड़ रुपये की शराब जब्त की है। मौके से एक ट्रक समेत 6 वाहन भी जब्त किए गए हैं। सभी पर शराब लदी थी। इलाके में स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री में देर रात शराब की खेप उतारी जा रही थी। दिन होने की वजह से खेप उतारने का काम रोक दिया गया था।

विज्ञापन


इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में शराब की खेप पहुंची हुई है, जिसे अलग-अलग इलाकों में भेजा जाना है। पुलिस टीम बनाकर गोदाम में पहुंची, जहां शराब देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने शराब जब्त कर ली है।
विज्ञापन


बेला थानेदार नीरू कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर जा चुके थे। ट्रक का नंबर पंजाब का है। जबकि 3 पिकअप और दो माल वाहक वाहनों के नंबर बिहार के हैं। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। तस्करों का पता लगाया जा रहा है। गोदाम मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू और भूसे के बीच में की जा रही शराब की तस्करी
जानकारी के अनुसार, ट्रक पर शराब के साथ आलू और भूसा लदा था। इन दोनों के बीच में शराब की खेप छिपाई गई थी। ट्रक से शराब को दूसरे इलाके में पहुंचाने के लिए पिकअप और मालवाहक गाडियां मंगाई गई थीं। उसपर पहले भूसा फिर शराब रखी जा रही थी। फिर, भूसे से उसे छिपाया भी गया था। फिलहाल पुलिस ने शराब जब्त कर ली है। शराब को थाने लाया जा रहा है। जहां उसकी गिनती की जाएगी। जब्त शराब की कीमत करीब एक करोड़ आंकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed