फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   liquor ban in bihar police arrested drunk CO in Arrah. reached bihar police exam centre as a magistrate

Bihar News : नशे में गर्ल्स स्कूल पहुंचे अंचलाधिकारी; मजिस्ट्रेट बने सीओ की गिरफ्तारी, जानें आखिर हुआ क्या

Mon, 02 Oct 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा / भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा / भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 02 Oct 2023 03:00 AM IST
सार

Bihar Police : शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए बिहार सरकार ने जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, आज वही अंचलाधिकारी सरकारी नियमों का खुल्लम-खुल्ला धज्जियां उड़ाते पकड़े गए। पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर नशे में धुत सीओ को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
liquor ban in bihar police arrested drunk CO in Arrah. reached bihar police exam centre as a magistrate
शराब के नशे में गिरफ्तार हुए सीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में पुलिस ने शराबबंदी की धज्जी उड़ाते सीओ को गिरफ्तार किया है। शराब बंदी कानून को सफल बनाने के लिए सरकार ने जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, आज वही अंचलाधिकारी सरकारी नियमों का खुल्लम-खुल्ला धज्जियां उड़ाते पकड़े गए। रविवार को हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा में कदाचार मुक्त परीक्षा को सफल बनाने के लिए सहार अंचल के अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत दयाशंकर झा को शहर के केजी रोड स्थित गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था। साहब परीक्षा ड्यूटी में तैनात तो मिले लेकिन शराब के नशे में धूत थे, जिसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद नवादा थाना की पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर पहुंच तैनात अंचलाधिकारी दयाशंकर झा को थाना लेकर चली आई। थाना लाने के बाद ब्रेथ एनालाइजर से सीओ साहब की जांच की गई, जिसमें उसके शाराब पीने की पुष्टि की गई। जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद दयाशंकर झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सनहा दर्ज करते हुए रविवार की शाम कोर्ट में अगली कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। नई नियमावली के तहत पहली बार शराब पीते पकड़े जाने पर जुर्माना का भी प्रावधान है।

विज्ञापन

 
जनवरी में किया था ज्वाइन 
सीओ दयाशंकर झा सहार अंचल के 45 वें अंचलाधिकारी के तौर पर 16 जनवरी 2023 को प्रभार ग्रहण किया था। उन्होंने यह जिम्मेवारी प्रभारी अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार सिन्हा से ली थी। 64 वीं बीपीएससी पास करने के बाद दयाशंकर झा ने 27 दिसंबर 2021 को सहार के प्रथम राजस्व अधिकार के रूप में योगदान दिया था और प्रशिक्षु के रूप में कार्य कर रहे थे। प्रशिक्षण पूरा होने पर 1 साल के बाद सहार के ही अंचलाधिकारी नियुक्त किए गए थे। सीतामढ़ी के रहने वाले राजस्व अधिकारी आनंद कुमार झा के पुत्र दयाशंकर झा की शादी इसी वर्ष 6 फरवरी को हुई थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया शराब पीकर परीक्षाकेंद्र पर आने की मिली थी सूचना 
नवादा थानाध्यक्ष शंभु भगत का कहना है कि किसी ने फोन पर यह सूचना दिया था कि केजी रोड़ स्थित गर्ल्स स्कूल में सिपाही भर्ती परीक्षा ड्यूटी में तैनात सीओ साहब जो परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निभा रहे हैं वह शराब पीकर धुत हैं। सूचना मिलते ही पुलिस परीक्षाकेंद्र पर पहुंची जहां जांच के दौरान सहार प्रखंड के अंचलाधिकारी दयाशंकर झा के शराब पीने कीई पुष्टि हुई। पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की करवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed