फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor Ban in Bihar.mafia pelted stones at the train, Railway bihar police seized liquor.

Bihar News : रेलवे पुलिस ने शराब जब्त किये तो माफिया करने लगे पत्थरबाजी, कई यात्री घायल

Sun, 10 Dec 2023 04:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 10 Dec 2023 04:43 PM IST
सार

Liquor Ban in Bihar : अप राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक पथराव होने लगा। ट्रेन के अंदर अफरातफरी का माहौल हो गया। इस घटना में दो यात्री घायल हो गये। घटना होते ही रेलवे पुलिस वहां से फरार हो गई।

विज्ञापन
Liquor Ban in Bihar.mafia pelted stones at the train, Railway bihar police seized liquor.
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करों ने शहर के रेल हॉल्ट के पास जमकर उत्पात मचाया, जिसमें दो यात्री घायल हो गए। घटना मोकामा-बाढ़ रेलवे स्टेशन के बीच की है। इस घटना में अप राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की कई बोगियों के शीशे भी टूट गए। घटना के संबंध में रेल अधिकारियों का कहना है कि रेल पुलिस ने ट्रेन से 19 लीटर शराब जब्त किया। शराब जब्त करने के बाद तस्कर गिरोह के सदस्य चेन पुलिंग कर ट्रे्न पर पथराव करने लगे, जिसमें दो यात्री घायल हो गये। स्थिति ऐसी हो गई थी कि रेल पुलिसकर्मियों को किसी तरह अपनी जान बचाकर भागनी  पड़ी। रेलवे पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed