फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Leopard died in West Champaran's Valmiki Nagar, died after being hit by a train

Bihar : पश्चिम चंपारण में रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तेंदुआ, अचानक ट्रेन की चपेट में आया; तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Sun, 09 Apr 2023 10:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Apr 2023 10:50 AM IST
सार

पश्चिम चंपारण में एक तेंदुआ की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से वह ट्रैक पर ही फंस गया और तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। घटना नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड में भापसा नाला के पिलर संख्या 383 के पास की है। 

विज्ञापन
Leopard died in West Champaran's Valmiki Nagar, died after being hit by a train
तेंदुआ की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण में एक तेंदुआ की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से वह ट्रैक पर ही फंस गया और तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। घटना नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड में भापसा नाला के पिलर संख्या 383 के पास की है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ रेल ट्रैक पार कर जंगल के एक तरफ से दूसरे तरफ जा रहा था। उसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे तेंदुए की मौत हो गई है। तेंदुए की उम्र तकरीबन 4 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस रेलवे और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तेंदुआ
स्थानीय लोगों का कहना है कि वाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन से लेकर पनियहवा रेलवे स्टेशन के बीच VTR से होते हुए रेलवे लाइन गुजरी है। इस कारण कई बार रेलवे ट्रैक को जंगली जानवर पार करते दिख जाते हैं। कई बार ट्रेन की चपेट में आने से दुर्लभ जानवरों की मौत हो चुकी है। हालांकि रेलवे ने कई जगहों ट्रैक के दोनों ओर बाउंड्री कराई गई है, लेकिन इस रास्ते में पड़ने वाले नाला के पास ट्रैक पर चढ़ने के लिए जगह थोड़ी सी खुली हुई है। रविवार सुबह इसी रास्ते तेंदुआ रेल ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी
मदनपुर वन क्षेत्र के प्रभारी रेंजर उमेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। रेलवे ट्रैक से शव को हटाकर दूसरे जगह रख दिया गया है। विभाग के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। वरीय पदाधिकारी और विभाग के डॉक्टर पहुंच रहे हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रेन की गति और ड्राइवर के लापरवाही आदि की भी जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले साल की गणना में तेंदूओ की संख्या 98 थी। पिछले वर्ष विभिन्न कारणों से तीन तेंदुओं की मौत हो चुकी है। इस साल अब तक 2 तेंदुआ की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed