{"_id":"611e40648ebc3e79cd0c0373","slug":"legacy-war-in-lalu-family-tej-pratap-fears-murder-this-is-what-lalus-elder-son-said-at-a-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद में संग्राम: तेज प्रताप ने जताया हत्या का डर, बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के साथ बढ़ी तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजद में संग्राम: तेज प्रताप ने जताया हत्या का डर, बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के साथ बढ़ी तकरार
Thu, 19 Aug 2021 04:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 19 Aug 2021 04:58 PM IST
सार
राजद व लालू परिवार की विरासत को लेकर उनके दोनों बेटों के बीच जंग के हालात हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने हत्या का डर व्यक्त किया है।
विज्ञापन
मीडिया से चर्चा करते तेज प्रताप यादव
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद व लालू परिवार की विरासत को लेकर उनके दोनों बेटों के बीच जंग के हालात हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने हत्या का डर व्यक्त किया है। उधर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि परिवार व पार्टी में सब कुछ ठीक है। इस बीच भाजपा व जदयू ने तेजस्वी को मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में आशंका जताई है कि जिस तरह से पार्टी में उनके समर्थकों पर कार्रवाई हो रही है, उस तरह से पार्टी के भीतर उनके विरोधी उनकी हत्या करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह की हैसियत है तो वह उन पर कार्रवाई करें?
विज्ञापन
दरअसल, राजद के छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाने के बाद तेज प्रताप बुधवार देर रात भड़क गए। उन्होंने जगदानंद सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्हें चुनौती देते हुए कहा है कि अगर जगदा बाबू की हैसियत है तो मुझ पर कार्रवाई करके दिखाएं। वह पार्टी में मनमानी कर रहे हैं। मेरी हत्या भी कराई जा सकती है। जो लोग पार्टी में मेरे विरोधी बन कर खड़े हैं, वह हत्या करवा सकते हैं।
विज्ञापन
जगदानंद पर कार्रवाई की मांग, तब तक राजद के कार्यक्रमों से दूरी
गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तेज प्रताप यादव ने प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने मांग की कि जब तक जगदानंद सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी वह पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। तेज प्रताप ने कहा कि जगदानंद सिंह समझते हैं कि यह उनकी ही पार्टी है। पार्टी के संविधान का पालन नहीं किया गया। छात्र नेता को हटाने से पहले नोटिस क्यों नहीं दिया गया? तेज प्रताप कौन हैं, यह कहकर वह हमें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। वह हमारी कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी को तोड़ना चाहते हैं।
कुछ गलफहमी के शिकार हैं तेज प्रताप : जगदानंद
उधर, जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप के आरोप पर कहा कि मुझे नहीं पता कि वह क्यों नाराज हैं? हो सकता है उन्हें कुछ गलतफहमी हुई हो। वह तिल को ताड़ बनाना चाहते हैं।
कौन हैं तेज प्रताप : जगदानंद
जगदानंद सिंह ने कहा, 'कौन हैं तेज प्रताप? मैं उनके प्रति जवाबदेह नहीं हूं, मैं लालू प्रसाद यादव के प्रति जवाबदेह हूं, वह मेरे अध्यक्ष हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 75 सदस्यों में से तेज प्रताप एक हैं। क्या उनके पास पार्टी में अन्य कोई पद है?'
मेरे पिता से पूछिए कौन हैं तेज प्रताप
इस पर तेज प्रताप ने पलटवार करते हुए कहा, 'जगदानंद सिंह ने कहा है कि तेज प्रताप यादव कौन है? हम उनसे पूछना चाहते हैं कि आप मेरे पिताजी से पूछिए जाकर कि कौन है तेज प्रताप यादव वे आपको खुद बताएंगे। कल वे ये भी बोल सकते हैं कि लालू यादव कौन है? ये काफी हताश हो गए हैं।
तेज प्रताप को डरने की जरूरत नहीं : जदयू
उधर, लोजपा में बगावत के बाद लालू व राजद में बगावत के आसार देख जदयू रोमांचित नजर आ रहा है। सत्तारूढ़ दल के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने तेज प्रताप यादव के बयान पर कहा कि राजद में हो रहा है, उस पर वह कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन तेज प्रताप यादव दहशत में हैं। उन्हें अपनी हत्या का डर सता रहा है तो वे सरकार से मदद ले सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन तेज प्रताप यादव को कुछ भी नहीं होगा। सरकार उनकी पूरी सुरक्षा करेगी। उन्हें डरने की जरूरत नहीं।
भाजपा ने दिया तेज प्रताप को न्योता
इस बीच, बिहार भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता सन्नी श्रीवास्तव ने कहा कि यदि तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी में असुरक्षित हैं, अपमानित महसूस कर रहे हैं तो वे हमारी पार्टी में आ सकते हैं। यहां उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा। सुरक्षित रखा जाएगा। भाजपा में वे पूरी आजादी के साथ राजनीति कर सकते हैं। पीएम मोदी का नारा है- सबका साथ, सबका विकास तो उनका भी साथ दिया जाएगा और उनका भी विकास किया जाएगा।
पार्टी व परिवार में ऑल इज वेल : तेजस्वी यादव
उधर तेज प्रताप के छोटे भाई व विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'जब हम हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद हैं, तो सब ठीक हो जाएगा, चिंता करने की जरूरत नहीं। बड़े भाई तेज प्रताप का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, 'सबकी अपनी-अपनी राय होती है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। सब ठीक हो जाएगा।'