{"_id":"646de4f6720ad968b404eb52","slug":"leader-of-ruling-rjd-in-bihar-was-beaten-up-in-the-temple-woman-thrashed-by-holding-his-collar-in-rjd-satta-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : महिला ने मंदिर के बाहर राजद नेता को कॉलर पकड़ कर पीटा; आरोप जानकर लोग हक्काबक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : महिला ने मंदिर के बाहर राजद नेता को कॉलर पकड़ कर पीटा; आरोप जानकर लोग हक्काबक्का
Wed, 24 May 2023 03:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 24 May 2023 03:50 PM IST
सार
भागलपुर में RJD के एक नेता पर महिला ने मन्दिर में अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। अश्लील हरकत करने वाला शख्स RJD का प्रदेश सचिव तिरुपति नाथ यादव बताया जाता है। अश्लील हरकत करने के आरोप में महिलाओं के द्वारा आरोपी का कॉलर पकड़ उसकी पिटाई भी की है।
विज्ञापन
मन्दिर में महिला से माफ़ी मांगते राजद नेता तिरुपति नाथ यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर में आरजेडी के एक नेता पर महिला ने मन्दिर में अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। यह शख्स राजद का प्रदेश सचिव तिरुपति नाथ यादव बताया जा रहा है। अश्लील हरकत करने के आरोप में महिलाओं के द्वारा तिरुपति नाथ का कॉलर पकड़ जमकर पिटाई करने की भी बात कही जा रही है। यह घटना बुधवार की सुबह नाथनगर थाना क्षेत्र के भूतनाथ मन्दिर का है। फिलहाल यह वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हलांकि वीडियो में फर्श पर बैठा शख्स लगातार महिला के द्वारा लगाए गये इस आरोप से इंकार कर रहा है।
क्या कहते हैं तिरुपति नाथ यादव
घटना के संबंध में आरोपित तिरुपति नाथ यादव का कहना है कि यह आरोप सरासर गलत है। नाथनगर का यह मंदिर काफी जागृत मंदिर है। यह मन्दिर लॉक डाउन से पहले काफी जर्जर हो चूका था। जर्जर होने की वजह से यहां कोई भक्त पूजा अर्चना करने नहीं आते थे इसलिए यह मन्दिर नशेड़ियों का अड्डा बन गया था।
मन्दिर को हथियाने के लिए हो रही साजिश
लॉकडाउन में सभी मन्दिर के बंद होने की वजह से कुछ लोग इस मन्दिर में आने लगे। उनके साथ मैं भी आने लगा। फिर राहुल पचेडिवाल के द्वारा धीरे धीरे वहां का माहौल बदलने लगा। उन्होंने उसमें काम लगवाकर धीरे धीरे मन्दिर को दुरुस्त करवा दिया। मंदिर के जीर्णोधार होते देख वहां भक्तों की भीड़ होने लगी। लेकिन इसके साथ ही कुछ वैसे लोग इस पर अपना आधिपत्य जमाने के लिए योजना बनाने लगे।उन्ही लोगों ने मुझे फंसाने और बदनाम करने के लिए यह साजिश रची है।
विज्ञापन
पार्टी के भी लोग भी साजिश में हैं शामिल
राजद नेता तिरुपति नाथ यादव का कहना है कि कुछ हमारे पार्टी के भी लोग हैं जो मुझे पसंद नहीं करते हैं। वह अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए मुझे फंसाने की कोशिश करना चाहते हैं।