फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Law of two children should be made for Hindus and Muslims says Giriraj Singh 

गिरिराज का विवादित बयान, कहा- हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए हो दो बच्चों का कानून

Thu, 11 Jul 2019 02:50 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Thu, 11 Jul 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Law of two children should be made for Hindus and Muslims says Giriraj Singh 
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विश्व जनसंख्या दिवस पर बेगुसराय से भाजपा विधायक गिरिराज सिंह ने जनसंख्या को लेकर विवादित बयान दिया है। गिरिराज ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि "हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है"। 

विज्ञापन


गिरिराज ने कहा कि "जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है, हिंदुस्तान 47 की तर्ज पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दलों को साथ हो जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आगे आना होगा।"
विज्ञापन








गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए दो बच्चों का नियम होना चाहिए और जो इस नियम को नहीं माने उसका वोटिंग का अधिकार खत्म कर देना चाहिए। असदु्द्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए गिरिराज ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग सामाजिक समरसता में बाधक हैं।


गिरिराज सिंह ने कहा, जनसंख्या भारत के लिए बड़ी चेतावनी है और इससे संसाधन और सामाजिक समरसता को खतरा पैदा हो गया है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून की जरूरत है। इसके लिए सड़क से संसद तक प्रयास जरूरी हैं। 

उन्होंने कहा कि वोट के ठेकेदारों ने जनसंख्या को धर्म से जोड़ दिया है। जनसंख्या नियंत्रण को इस्लामिक देश स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन भारत में इसे धर्म से जोड़ा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed