{"_id":"62396a00c7492604eb448656","slug":"lalu-yadavs-health-deteriorated-preparations-for-shifting-from-rims-to-delhi-aiims-medical-board-meeting-convened","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बिगड़ी लालू यादव की सेहत : रिम्स से दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने का फैसला, जेल प्रशासन तय करेगा तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बिगड़ी लालू यादव की सेहत : रिम्स से दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने का फैसला, जेल प्रशासन तय करेगा तारीख
Tue, 22 Mar 2022 11:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:47 AM IST
सार
लालू यादव अभी चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होकर रांची स्थित रिम्स में भर्ती हैं। उन्हें जल्द एम्स दिल्ली में स्थानांतरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
लालू यादव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें गुर्दे की बीमारी है। उनका क्रिएटिनिन लेवल 4.6 हो गया है। इस कारण रांची रिम्स से उन्हें दिल्ली एम्स में ले जाने का फैसला किया गया है। रिम्स के मेडिकल बोर्ड ने उनकी सेहत की समीक्षा करने के बाद यह फैसला किया।
लालू यादव अभी चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होकर स्थित रिम्स में भर्ती हैं। मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद रिम्स के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें एम्स दिल्ली में स्थानांतरित करने का फैसला किया। रिम्स के निदेशक कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि यादव को हार्ट व किडनी की समस्या है। उन्हें इलाज के लिए एम्स भेजा जाएगा। उन्हें दिल्ली कब ले जाना है, यह तारीख जेल प्रशासन तय करेगा।
विज्ञापन
लालू यादव को झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई कोर्ट ने पांच साल की सजा और 60 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी मामले में वह अभी सजायाफ्ता हैं।
उन्होंने सजा के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए जमानत देने का आग्रह किया है। लालू प्रसाद ने चारा घोटाले में आधी सजा काटने और खराब स्वास्थ्य को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। उनकी याचिका पर 1 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है।

क्रिएटिनिन स्तर बढ़ने से यह पता चलता है कि रोगी के शरीर में रक्त की शुद्धता कम हो रही है। शरीर से निकलने वाले रसायन रक्त में मिल रहे हैं। इसके बढ़ने यह भी पता चलता है कि रोगी के गुर्दे या किडनी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।