{"_id":"b922518d73a37c182bc2e0a74a7569f0","slug":"lalu-yadav-s-team-is-squeezing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा हो रहा लालू यादव का कुनबा: रामकृपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा हो रहा लालू यादव का कुनबा: रामकृपाल यादव
विनोद अग्निहोत्री/नदहरी(पाटलीपुत्र)
Updated Sat, 05 Apr 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दशक से भी ज्यादा लालू प्रसाद यादव के वफादार सिपाही रहे राम कृपाल यादव अब कहते हैं कि लालू प्रसाद यादव को कार्यकर्ता और जनता दोनों छोड़ रहे हैं और उनका कुनबा छोटा पड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के टिकट पर पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से लालू की बेटी मीसा भारती केखिलाफ चुनाव लड़ रहे राम कृपाल यादव अब भाजपा केरथ पर सवार होकर उन गावों में घूम रहे हैं जिन्हें भाजपा का गढ़ माना जाता है। ऐसे ही एक गांव नदहरी में राम कृपाल से मुलाकात होती है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं से घिरे रामकृपाल यादव जो अभी राजद के राज्यसभा सदस्य हैं,अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहते हैं कि पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र का यह चुनाव ऐतिहासिक है। एक राजनीतिक कार्यकर्ता के भविष्य का फैसला जनता करेगी।
विज्ञापन
लालू यादव का साथ छोडऩे केसवाल पर वह बोले कि लालू यादव अब सामाजिक न्याय केनहीं पारिवारिक न्याय में व्यस्त हैं। राजद में अब राजनीतिक कार्यकर्ता का कोई सम्मान नहीं है। इसलिए अड़तीस साल तक पूरी निष्ठा से उनके साथ रहने केबावूजद उनके साथ जो व्यवहार हुआ उससे राजद कार्यकर्ता भी बेहद क्षुब्ध हैं। चुनाव में राजद साफ हो जाएगा।
राम कृपाल कहते हैं कि वह जहां भी जा रहे हैं उन्हें सभी वर्गो और कार्यकर्ताओं का बेहद प्यार मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता तो उनकी जीत के लिए दिन रात जुटे ही हुए हैं, राजद कार्यकर्ताओं की सहानुभूति उनके साथ है।
इसलिए उन्हें न सिर्फ भाजपा के जनाधार का बल्कि राजद केजनाधार का भी भरपूर समर्थन मिलेगा और वह भारी मतों से जीतेंगे।
यह पूछने पर कि कल तक भाजपा और नरेंद्र मोदी केखिलाफ बोलने वाले रामकृपाल यादव को भाजपा समर्थक कैसे सहन कर पा रहे हैं, यादव कहते हैं कि सभी राजनीतिक लोग हैं और जानते हैं कि मैने पहले जो बोला वह राजद की नीतियों और विचारधारा केअनुरूप था।
अब मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और मेरी विचारधारा और नीति वही है जो भाजपा की है। नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाने और एक राजनीतिक कार्यकर्ता को सम्मान देने केलिए लोग उन्हें चुनाव जिता कर भेजेंगे।