Lalu Yadav: फिर सिंगापुर क्यों जा रहे लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी के साथ दिल्ली निकले, जानें वजह
Bihar News: राजद सुप्रीमो रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जा रहे। वह अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएंगे। लालू प्रसाद की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य भी सिंगापुर रहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी दिल्ली जा रहीं। बताया जा रहा है कि 21 अगस्त को दिल्ली से जाएंगे सिंगापुर जा रहे हैं। वह रूटीन चेकअप के लिए दिए सिंगापुर जा रहे। वह अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएंगे। लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य भी सिंगापुर रहती हैं। बता दें कि दिसंबर 2022 में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लालू अभी स्वस्थ हैं लेकिन डॉक्टरों ने रूटीन जांच के लिए बोला है, जिसके लिए वह सिंगापुर जा रहे हैं।
बेटी अरोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी दान की है
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टरों ने लालू प्रसाद को काफी एहतियात बरतने को कहा था। इसके बाद लालू प्रसाद काफी एहतियाद बरत कर ही लोगों से मिलते जुलते थे। 76 वर्षीय लालू यादव लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। राजद प्रमुख को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी दान की है। हालांकि, लालू प्रसाद ने शुरू में बेटी की पेशकश को ठुकरा दिया था। लेकिन, रोहिणी के मान मनौव्वल के बाद वह मान गए थे। बता दें कि लालू 56 से अधिक तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं, इसके इलाज के लिए वह बीते साल नवंबर महीने में सिंगापुर गए थे। पांच दिसंबर 2022 को उनकी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी।