{"_id":"645eeed909d800736703e197","slug":"lalu-yadav-returns-rjd-chief-laloo-after-kidney-transplant-lalu-yadav-on-high-court-patna-mazaar-tombstone-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Prasad Yadav : किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लौटे लालू पहली बार निकले; हाईकोर्ट मजार पर चादरपोशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Prasad Yadav : किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लौटे लालू पहली बार निकले; हाईकोर्ट मजार पर चादरपोशी की
Sat, 13 May 2023 07:28 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 13 May 2023 07:28 AM IST
सार
Bihar : किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पटना लौट राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहली बार अपने घर से बाहर निकले हैं। शुक्रवार की शाम लालू प्रसाद राबड़ी आवास से निकल कर सीधे पटना हाईकोर्ट के पास मजार पर पहुंचे।
विज्ञापन
मजार पर चादरपोशी की दुआ पढ़ते राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पटना लौट राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहली बार अपने घर से बाहर निकले हैं। शुक्रवार की शाम लालू प्रसाद राबड़ी आवास से निकल कर सीधे पटना हाईकोर्ट के पास शहीद सफदर पीर मुराद शाह रहमतुल्ला अलैह के मजार पर पहुंचे। मजार पर उन्होंने चादरपोशी की। इस दौरान मजार के पास राजद समर्थकों की भीड़ उमड़ पीड़ राजद के प्रदेश प्रवक्ता की मानें तो लालू प्रसाद ने मजार पर चादरपोशी कर देश और राज्य में शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी। उनके साथ चादरपोशी की दुआ में मौलाना अजमतुल्लाह, मौलाना शकील अहमद समेत कई राजद समर्थक मौजूद थे।
खबर अपडेट हो रही है
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है