फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav Kindey doner daughter Rohini acharya shares family photo noticed, people likes trending photos

Bihar : लालू की बेटी रोहिणी ने एक लाइन लिखकर तस्वीरें शेयर की तो लोगों ने ऐसा दिया रिस्पांस

Thu, 03 Aug 2023 08:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 03 Aug 2023 08:49 PM IST
सार

Birthday Wishes : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या अमूमन राजनीतिक टिप्पणियां करती हैं, जिनपर अलग तरीके के कमेंट्स आते हैं। लेकिन, फिलहाल उनकी एक लाइन के शुभकामना संदेश और फोटो पर जमकर लाइक्स मिल रहे।

विज्ञापन
Lalu Yadav Kindey doner daughter Rohini acharya shares family photo noticed, people likes trending photos
रोहिणी के बेटे अरिहंत को बिहार से लोग भांजा कहकर बधाई दे रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (RJD Party) के अध्यक्ष, पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की लाडली बेटी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बधाइयों की कतार लग गई है। अमूमन राजनीतिक टिप्पणियां कर अच्छे-बुरे, दोनों तरह के कमेंट्स देखने वाली राेहिणी आचार्या ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक लाइन की बधाई के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग बधाई और आशीर्वाद भेज रहे हैं।

विज्ञापन

लालू परिवार की यह तस्वीरें देखिए

विज्ञापन

लालू की जिंदगी बचाकर सुर्खियों में
रोहिणी आचार्या लालू प्रसाद की बेटी होने से ज्यादा पिछले साल नवंबर-दिसंबर से जबरदस्त चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पिता के लिए किडनी दान की। लालू को इसी किडनी से जिंदगी मिली और अब वह एक बार फिर राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। विपक्षी एकता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सिंगापुर में किडनी के सफल ऑपरेशन के बाद लालू दिल्ली में रहकर पटना आए थे। जब वह सिंगापुर से निकल रहे थे तो रोहिणी ने भावनात्मक संदेश शेयर करते हुए पिता के स्वास्थ्य को लेकर बिहार के लोगों से अपील भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के बाद अब बेटे का जन्मदिन
रोहिणी आचार्या ने अपने बेटे अरिहंत के 14वें जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिली हैं, जबकि करीब 1.7 हजार कमेंट्स आ चुके हैं। रोहिणी ने इसी साल 24 जून को अपनी बेटी के 18 साल पूरे होने पर उनकी तस्वीरें भी शेयर की थी। आम तौर पर राजनीतिज्ञों, राजनीतिक घटनाक्रमों और खासकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को लेकर रोहिणी के सोशल मीडिया पोस्ट को लोग देखते रहते हैं। इनपर उस हिसाब से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिले या नहीं, लेकिन बिहार के लोगों ने भारी संख्या में लालू के नाती को बधाइयां दी हैं। बधाई देने वाले अरिहंत के कूका सिंह नाम पर भी बधाई दे रहे हैं और खुद को मामा बताकर भी बधाई देने वालों की संख्या अच्छी-खासी है। रोहिणी अपने पति समरेश सिंह और बच्चों के साथ विदेश से दिल्ली आती हैं तो पटना भी आ जाती हैं। पिछले दिनों रोहिणी पटना भी आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed