फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav Elder son and RJD Party minister Tej Pratap Yadav told that he is biggest religious baba

Bihar : सबसे बड़ा बाबा मैं; बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के समय बोला था, अब क्यों कहा तेज प्रताप ने

Fri, 04 Aug 2023 05:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 04 Aug 2023 05:47 PM IST
सार

Bihar News : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस बार खुद को 'सबसे बड़ा बाबा' बताया है। पिछली बार तेज ने खुद को बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री से बड़ा बाबा बताया था।

विज्ञापन
Lalu Yadav Elder son and RJD Party minister Tej Pratap Yadav told that he is biggest religious baba
राजद नेता तेज प्रताप यादव - फोटो : फेसबुक/तेज प्रताप यादव

विस्तार

लालू के बड़े लाल और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव अक्सर अपने अंदाज और बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में अमित शाह और नरेंद्र मोदी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह मेरी भविष्वाणी है। मैं बहुत पूजा-पाठ करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझसे बड़ा कोई बाबा नहीं है। सबसे बड़ा बाबा मैं हूं।

विज्ञापन


भाजपा पर तेज हमलावर 
बिहार के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने भाजपा के सांसदों पर हमलावर होते हुए कहा कि सांसदों को लोगों के बीच जाना चाहिए लेकिन वो जाते नहीं। उन्होंने कहा कि जितना काम बिहार सरकार के मंत्री कर रहे उतना सांसद भी नहीं कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नमामि गंगे के सवाल पर कहा कि बिहार सरकार अपने दम पर राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। तेजप्रताप यादव ने जातीय जनगणना को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना करने में भाजपा वाले फेल हो गए और महागठबंधन सरकार की जीत हुई। महागठबंधन का बस इसलिए नींव 2024 और 2025 के लिए रखा गया है। यानी 2024 और 2025 में भाजपा का पूरा सूपड़ा साफ़ हो जायेगा। तेज प्रताप यादव ने कहा कि  मैं बहुत पूजा-पाठ करता हूं। यह मेरी भविष्वाणी है। मुझसे बड़ा कोई बाबा नहीं है। सबसे बड़ा बाबा मैं हूं।
विज्ञापन


पहले भी कह चुके हैं यह बात 
बिहार सरकार के वन-पर्यावरणमंत्री तेज प्रताप यादव पहले भी यह बात कह चुके हैं कि मैं सबसे बड़ा बाबा हूं। दरअसल यह बात तेज प्रताप ने उस समय कही थी जब पिछले दिनों पटना में बाबा बागेश्वर सरकार का हनुमंत कथा का प्रवचन होने वाला था। उस समय बाबा बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र शास्त्री का विरोध करने के लिए यह एलान किया था यह कहते हुए कि हम बहुत बड़े बाबा हैं। जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे। हमारे सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता है। ए अलग बात है कि सिक्योरिटी और भीड़ को देखकर तेज प्रताप ऐसा नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed