{"_id":"5f1db2c38ebc3ea0a7083482","slug":"lalu-yadav-corona-report-negative-a-hospital-assistant-found-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, अस्पताल का एक सहायक मिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू यादव की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, अस्पताल का एक सहायक मिला संक्रमित
Sun, 26 Jul 2020 10:13 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : Facebook
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की कोरोना जांच की रिपोर्ट आ गई है। रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अस्पताल प्रशासन ने रविवार को इस बात की पुष्टि की। हालांकि लालू यादव की मदद के लिए लगाए गए तीन सेवादारों में से कोरोना पॉजिटिव निकला है और उसे रिम्स के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। चारा घोटाले मामले में जेल में सजा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सहायकों के शनिवार को नमूने लिए गए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दिसंबर 2018 में रिम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर बताई गई थी, हालांकि उन्हें स्टेज-3 किडनी की बीमारी हो गई है। लालू के वकील ने कुछ दिन पहले नियमित जमानत के लिए आवेदन भी किया था।
विज्ञापन