फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Prasad Yadav Tejashwi Yadav Tej Pratap Yadav Clash Bihar Politics Latest News Update

लालू परिवार में सब ठीक नहीं: फिर सामने आई तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच की रार, जानें दोनों भाइयों के बीच ऐसा क्या हुआ? 

Thu, 10 Feb 2022 06:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Feb 2022 06:41 PM IST
सार

जानकारों का कहना है कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेज प्रताप का उस समय मंच छोड़ना, जब उनके छोटे भाई तेजस्वी संबोधन कर रहे थे, यह अच्छे संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Tejashwi Yadav Tej Pratap Yadav Clash Bihar Politics Latest News Update
तेजस्वी और तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव के घर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका नजारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी देखने को मिला। मामला उस उस वक्त का है, जब बैठक में लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव भाषण दे रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी मंच पर मौजूद थे। हालांकि, बीच भाषण में ही तेज प्रताप मंच छोड़कर वहां से निकल गए। इसके बाद से ही सियासी गलियारे में दोनों भाइयों के बीच चल रही अनबन की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप कुछ मुद्दों को लेकर अपने छोटे भाई और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी से अलग मत रखते हैं। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला भी शामिल है। पिछले दिनों जब यह चर्चा जोरशोर से उठी थी कि तेजस्वी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा, तब भी तेज प्रताप ने सबसे पहले इसका का खंडन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेज प्रताप का उस समय मंच छोड़ना, जब उनके छोटे भाई तेजस्वी संबोधन कर रहे थे, यह अच्छे संकेत नहीं हैं। इससे बात को मजबूती मिलती है कि राजद अध्यक्ष के दोनों बेटों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed