{"_id":"6255e04f869ead584a20da60","slug":"lalu-prasad-aide-and-state-rjd-chief-jagadanand-singh-son-ajit-singh-joins-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: लालू प्रसाद को झटका, प्रमुख सहयोगी जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह जदयू में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: लालू प्रसाद को झटका, प्रमुख सहयोगी जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह जदयू में शामिल
Wed, 13 Apr 2022 01:55 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:55 AM IST
सार
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का दामन थाम लिया है। जदयू में शामिल होने के बाद अजित ने आरोप लगाया कि राजद में पार्टी कार्यकर्ताओं को आए दिन अपमानित किया जा रहा है, यही वजह है कि उस पार्टी में उनके जैसे लोग जदयू की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजद का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं को धन संग्रह करने का एजेंट मानता है।
विज्ञापन
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह जदयू में शामिल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजनीति में भाजपा-जदयू के बीच चल रहे खींचतान के बीच लालू प्रसाद यादव को मंगलवार को एक बड़ा झटका लगा। प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में शामिल हो गए। अजीत सिंह का जदयू में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
इंजीनियर अजीत ने इस अवसर पर आरोप लगाया कि राजद में पार्टी कार्यकर्ताओं को आए दिन अपमानित किया जा रहा है, यही वजह है कि उस पार्टी में उनके जैसे लोग जदयू की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजद का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं को धन संग्रह करने का एजेंट मानता है।
विज्ञापन
अजीत सिंह प्रभावशाली राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जा रहे उनके छोटे पुत्र तेजस्वी यादव के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अब उच्च जातियों का समर्थन होने के कारण राजद ‘‘ए टू जेड’’ की पार्टी बन गई है।
विज्ञापन
अजीत ने आरोप लगाया कि, ‘‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि तेजस्वी यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का विरोध किया था। यहां तक कि दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे नेता भी पार्टी के रुख से हैरान थे।’’
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे रघुवंश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद को अपने अंतिम दिनों में उनके साथ हुए अपमान का उल्लेख करते हुए एक भावनात्मक पत्र लिखा था। रघुवंश की 13 सितंबर 2020 को 74 वर्ष की आयु में नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोरोना वायरस संक्रमण की जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई थी। उनके बेटे सत्य प्रकाश उनकी मृत्यु के तुरंत बाद जद (यू) में शामिल हो गए थे।
लालू और तेजस्वी के करीबी माने जाने वाले जगदानंद सिंह ने फिलहाल इस घटनाक्रम पर चुप्पी साध रखी है। उनके बड़े बेटे सुधाकर सिंह रामगढ़ सीट से राजद विधायक हैं।