{"_id":"5a293dab4f1c1b97678c0367","slug":"laloo-prasad-yadav-said-mani-shankar-aiyar-is-mentally-not-fit","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू बोले-अय्यर की मानसिक हालत खराब, भाषाई गिरावट के लिए मोदी जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू बोले-अय्यर की मानसिक हालत खराब, भाषाई गिरावट के लिए मोदी जिम्मेदार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Dec 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
lalu prasad yadav
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद वैसे तो अक्सर बीजेपी के खिलाफ और कांग्रेस के समर्थन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान से खुद को किनारा कर लिया है। अय्यर द्वारा पीएम मोदी को 'नीच' कहे जाने पर लालू प्रसाद ने उन्हें मानसिक तौर पर बीमार बताया है।
विज्ञापन
'नीच' वाले बयान पर राहुल बोले- माफी मांगें, मणिशंकर ने कहा- मेरा मतलब LOW से था
विज्ञापन
पटना में जब पत्रकारों ने लालू से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर मानसिक तौर पर सही नहीं है। हालांकि लालू ने इसके लिए इशारों-इशारों में पीएम मोदी को ही जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि इस देश में राजनीतिक मर्यादा, भाषा और व्याकरण को सिर्फ और सिर्फ एक व्यक्ति ने तार-तार एवं तहस-नहस किया है।
विज्ञापन
#ManiShankarAiyar is mentally not fit: Laloo Prasad Yadav pic.twitter.com/qyDdfx2Gdp
— ANI (@ANI) December 7, 2017
इससे पहले लालू ने 'विकास' पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कहां है विकासवा? कोई ढूंढ कर लाओ रे!
'नीच' पर घमासानः टीवी पर रोए भाजपा प्रवक्ता, कांग्रेस बोली- बयान का समर्थन नहीं
एक दूसरे ट्वीट में लालू ने लिखा कि बिहार चुनाव में ये लोग गाय और पाकिस्तान को खोज कर लाए थे और अब गुजरात में 800-900 साल पहले गढ़े मुर्दों को। मतलब हालात वही है और हाल भी वही होने वाला है।