{"_id":"5f6d081c8a5cdd27883a9952","slug":"kushwaha-will-take-final-decision-in-rlsp-regarding-alliance-rjd-condemned-in-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन को लेकर आरएलएसपी में कुशवाहा लेंगे अंतिम निर्णय, बैठक में आरजेडी की हुई निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन को लेकर आरएलएसपी में कुशवाहा लेंगे अंतिम निर्णय, बैठक में आरजेडी की हुई निंदा
Fri, 25 Sep 2020 02:27 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Upendra Kushwaha
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आरएलएसपी के एनडीए में शामिल होने के कयास लगातार लगाए जा रहे हैं। इस बीच, पार्टी की बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ ही राष्ट्रीय, प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
आरएलएसपी की बैठक में गठबंधन का फैसला लेने के लिए उपेंद्र कुशवाहा को अधिकृत किया गया है। साथ ही इस बैठक में आरजेडी के एकतरफा फैसलों की निंदा की गई। आरएलएसपी की ओर से गठबंधन बचाने को लेकर किए गए प्रयासों की चर्चा भी की गई। साथ ही प्रस्ताव में कहा गया है कि आरएलएसपी की लगातार कोशिशों के बाद भी नतीजा नहीं निकल रहा है। पार्टी की राष्ट्रीय, राज्य और जिला कार्यकारिणी ने उपेंद्र कुशवाहा पर भरोसा जताया है। अब गठबंधन को लेकर उपेंद्र कुशवाहा जो फैसला लेंगे, उसको पूरी पार्टी मानेगी। बैठक में कहा गया है कि महागठबंधन में नीतियां, नेतृत्व और साझा अभियान होना चाहिए।
विज्ञापन