फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Supaul News: ASI who came home on leave from Patna suddenly died, elder daughter lit funeral pyre

Bihar News: पटना से छुट्टी पर घर आए एएसआई की सुपौल में अचानक मौत, दो बेटों के बावजूद बेटी ने दी मुखाग्नि

Tue, 21 Jan 2025 06:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Jan 2025 06:00 PM IST
सार

Supaul News: 16 जनवरी को एएसआई मणिभूषण सिंह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आए थे। लेकिन चाचा के निधन के कारण कुछ दिनों के लिए रुक गए। एएसआई के अचानक निधन के बाद बड़ी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
 

विज्ञापन
Supaul News: ASI who came home on leave from Patna suddenly died, elder daughter lit funeral pyre
मृतक एसआई मणिभूषण सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुपौल में छुट्टी पर पटना से अपने घर आए एक एएसआई की मंगलवार को अचानक मौत हो गई। उसके बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना सुपौल सदर प्रखंड के बरैल वार्ड-4 की है। बताया जा रहा है कि पटना के दुलहिन बाजार थाना में पदस्थापित 42 वर्षीय एएसआई मणिभूषण सिंह की अचानक मौत हो गई।

विज्ञापन

 
परिजनों का कहना है कि मणिभूषण 16 जनवरी को एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए घर आए थे। हालांकि चाचा के निधन के कारण वह कुछ और दिनों के लिए गांव में ही रुक गए। बीती रात सभी परिजन रात का खाना खाकर सोने चले गए। सुबह जब परिवार के सदस्य मणिभूषण को जगाने गए तो पाया कि उनकी मौत हो चुकी है, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

 
रात 11 बजे बाथरूम गए, फिर आकर सो गए
मृतक एसआई की 21 वर्षीय बेटी आशिया पराशर ने बताया कि रात करीब 11 बजे पिता बाथरूम गए थे और फिर आकर सो गए। सुबह उनकी सांसें थम चुकी थी। मृतक एएसआई अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। दोनों बेटे बाहर पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बेटियां घर पर थीं। पिता के निधन पर बेटी आशिया ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
निधन के बाद गांव में शोक का माहौल
मृतक के भतीजे मनीष सिंह ने मणिभूषण को परिवार के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। वहीं, जिला परिषद सदस्य रजनीश सिंह ने इसे पूरे गांव के लिए दुखद घटना बताया। मणिभूषण सिंह की मौत से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed