फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa: Thieves broke lock of Vishahara temple and stole jewellery worth lakhs, sensation in area

Bihar Crime: विषहारा मंदिर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण ले उड़े चोर, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

Sat, 08 Feb 2025 08:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Feb 2025 08:36 PM IST
सार

Saharsa News: पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना को लेकर कहा कि मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Saharsa: Thieves broke lock of Vishahara temple and stole jewellery worth lakhs, sensation in area
मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी तथा स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सौरबाजार के वार्ड-9 स्थित विषहारा मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगाकर मंदिर के ताले तोड़ दिए। इस दौरान चोर करीब साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

 
पुजारी को सुबह मिली चोरी की जानकारी
जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारी कुमार नाथ झा ने शनिवार सुबह जब मंदिर खोला, तो अंदर के हालात देख उन्होंने तुरंत मंदिर समिति और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय बंटी झा ने बताया कि मूर्ति पर चढ़ाए गए बहुमूल्य आभूषण, चांदी के मुकुट, सोने की नथिया, चूड़ियां और अन्य सामग्री चोरी हो गई है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन



 
स्थानीय लोगों में आक्रोश
मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है और इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाके में पहले भी हो चुकी चोरी की घटनाएं
स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और वे मंदिर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed