फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News: A person seriously injured after being shot, neighbor attacked him over land dispute

Bihar News: सहरसा में गोली लगने से व्यक्ति गंभीर घायल, जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया हमला

Sat, 14 Sep 2024 05:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 14 Sep 2024 05:42 PM IST
सार

Saharsa News: सलखुआ थाना अध्य्क्ष विशाल कुमार ने कहा कि गोली लगने की घटना घटित हुई है। जवाहर यादव घायल है और उनका इलाज चल रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Saharsa News: A person seriously injured after being shot, neighbor attacked him over land dispute
अस्पताल में इलाजरत घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सलखुआ थानाक्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी करने और गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। जमीन विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को आवेदन या फर्द बयान भी नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि टेंगराहा निवासी जवाहर यादव के पेट में गोली लगी है। उसका इलाज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही सलखुआ पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी ने ही जमीन विवाद को लेकर जवाहर यादव (42) को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। घायल जवाहर यादव और पड़ोसी विद्यानंद यादव के बीच बीते दो साल से जमीन विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात विद्यानंद यादव का बेटा, पोता सब मिलकर दरवाजे पर पहुंचे और विवाद करने लगे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने जवाहर के पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन


सलखुआ थाना अध्य्क्ष विशाल कुमार ने कहा कि गोली लगने की घटना घटित हुई है। जवाहर यादव घायल है और उनका इलाज चल रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। लोग अनहोनी की आशंका से भय में हैं। गौरतलब है कि जिले में कई घटनाएं जमीन विवाद को लेकर ही घटित हो रही हैं। भूमि विवाद को कम करने के लिए थाना स्तर पर प्रत्येक शनिवार को अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष का संयुक्त जनता दरबार भी लगता है। इसके बावजूद जमीन विवाद के मामले कम नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed