फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   People's anger erupted over dilapidated road and waterlogging in Saharsa

Bihar News: जर्जर सड़क और जलजमाव को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, सांसद व विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 08 Aug 2024 01:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Aug 2024 01:09 PM IST
सार

Bihar News: सहरसा के बनमा ईटहरी के सुगमा चौक पर जर्जर सड़क के निर्माण और जलजमाव के मुक्ति के लिए गुरुवार को स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर स्थानीय मधेपुरा लोकसभा के जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव और स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सादा का विरोध जताया। 
 

विज्ञापन
People's anger erupted over dilapidated road and waterlogging in Saharsa
लोगों ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला के नेतृत्व में बनमा ईटहरी के कई सड़क के निर्माण और जलजमाव से मुक्ति के लिए सांसद एवं सोनबरसा के विधायक सह मंत्री का पुतला दहन किया गया। लोगों ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत मुरली से तेलियाहाट बाजार को जोड़ने वाली सड़क जो रसलपुर, फकीराचक, खुरासन व कुसमिहि होते हुए तेलियाहाट बाजार तक जाती है, सड़क कई वर्षों से गड्ढे में बदल गई है, लेकिन कई बार सांसद एवं विधायक के आश्वासन के बावजूद अभी तक निर्माण नहीं हो पाया।

विज्ञापन


सुगम चौक से बनमा चौक तक दर्जनों गड्ढे होने के कारण लोगों को आवाजही करने में परेशानी होती है। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रखंड की दर्जनों सड़क जो वर्षों से गड्ढे में तब्दील है। इस पर ना तो सांसद का ध्यान है और ना ही यहां के विधायक का। कई बार क्षेत्र के लोगों के द्वारा सड़क की समस्या को उठाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लोगों ने स्थानीय सांसद एवं विधायक से मांग करते हुए कहा कि 15 दिनों के अंदर इस सड़क के विषय पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो हम सभी लोग भूख हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed