{"_id":"664729a9b10826e9980761ce","slug":"madhepura-news-father-slapped-daughter-for-studies-she-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 17 का पहाड़ा नहीं सुना पाई बिटिया तो पिता ने मार दिया थप्पड़, फिर जो हुआ वह जान कांप जाएगा कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 17 का पहाड़ा नहीं सुना पाई बिटिया तो पिता ने मार दिया थप्पड़, फिर जो हुआ वह जान कांप जाएगा कलेजा
Fri, 17 May 2024 03:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 May 2024 03:25 PM IST
सार
Madhepura News: 17 का पहाड़ा न सुना पाने पर पिता ने बेटी को डांटने के बाद थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गुस्से में 12 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना मधेपुरा की है। बताया जा रहा है कि वह पिता से मोबाइल की मांग कर रही थी। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा में गुरुवार की रात एक नाबालिग छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आलमनगर नगर पंचायत के सोनवर्षा वार्ड दो निवासी सिंहेश्वर मंडल की बेटी खुशबू कुमारी (12) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि खुशबू को पढ़ने में मन नहीं लगता था। वह अपने पिता से अक्सर मोबाइल की डिमांड करती रहती थी। इसके लिए उसके पिता ने डांट कर उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही। इसको लेकर उसने गुस्से में आकर घर में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि खुशबू के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। फिर भी अपनी बेटी को उसके पिता सरकारी स्कूल के अलावा प्राइवेट ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजते थे, ताकि वह अच्छी शिक्षा हासिल कर सके। गुरुवार की शाम उसके पिता ने उसे 17 का पहाड़ा लिखकर बताने के लिए कहा तो खुशबू पहाड़ा नहीं बता पाई। इस बात पर उसके पिता ने उसे डांटा और एक थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
इसके बाद खुशबू वहां से भागकर घर में बने आंगन में दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गई। बहुत देर तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू की, जिसके बाद उसे घर में फंदे से लटका देखा गया। इसके बाद घटना की सूचना आलमनगर थाना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन