{"_id":"66827fae65ac4506d3072f49","slug":"madhepura-bike-riding-miscreants-opened-fire-on-a-sand-cement-businessman-sitting-at-his-shop-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: दुकान पर बैठे बालू-सीमेंट व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: दुकान पर बैठे बालू-सीमेंट व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हायर सेंटर रेफर
Mon, 01 Jul 2024 03:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:36 PM IST
सार
Madhepura News: मधेपुरा ASP प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मुरलीगंज में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने की जानकारी मिली है। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधेपुरा के मुरलीगंज नगर पंचायत के रहिका टोला में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक बालू-गिट्टी व्यवसायी को दो गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सहरसा ले जाया गया है। घायल की पहचान भतनी निवासी सिकेंद्र यादव के बेटे अंकेश कुमार उर्फ निकु (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिछले छह वर्ष से अंकेश कुमार अपने परिवार के साथ मुरलीगंज नगर पंचायत के रहिका टोला में घर बनाकर रहते हैं। साथ ही वह घर पर ही गिट्टी-बालू की दुकान भी चलाते हैं। सोमवार की सुबह पूजा-पाठ कर अंकेश अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। सुबह करीब नौ बजे अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी अंकेश के दुकान पर पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
वहीं, गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल युवक को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से भी उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक को दो गोली लगी है। एक गोली छाती और दूसरी गोली गर्दन में लगी है।
विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। हालांकि अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मधेपुरा ASP प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मुरलीगंज में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने की जानकारी मिली है। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।