फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   LS Polls: RJD taunt on BJP, Where are those who promised to give 2 crore jobs-Rs 15 lakhs, public is searching

LS Polls 2024: 'दो करोड़ नौकरी और खाते में 15 लाख देने वाले कहां हैं, जनता खोज रही है', राजद का भाजपा पर तंज

Sun, 14 Apr 2024 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Apr 2024 06:09 PM IST
सार

LS Polls: राजद नेता चंद्रशेखर ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के पास लोकसभा चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है। संप्रदायवाद और नफरतवाद के बदौलत देश चलाने वालों के इरादा को जनता समझ चुकी है।

विज्ञापन
LS Polls: RJD taunt on BJP, Where are those who promised to give 2 crore jobs-Rs 15 lakhs, public is searching
मधेपुरा में चुनावी प्रचार करते इंडिया गठबंधन के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल परिसर में रविवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री तथा सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि चुनौतियां स्वीकार करना राष्ट्रीय जनता दल और इंडिया गठबंधन का दस्तूर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी हैं और आगे भी देंगे।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान राजद नेता ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार और देश की जनता खोज रही है कि दो-दो करोड़ नौकरी और 15-20 लाख रुपये खाते में देने वालों को, कहां हैं? उन्होंने कहा कि सीमा सरहद की चौकसी में हम फेल कर रहे हैं। चीन प्रतिदिन आंख दिखा रहा है। यहां तक कि पड़ोसी देश नेपाल भी हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। किसान तबाह है और महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के पास लोकसभा चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है। संप्रदायवाद और नफरतवाद के बदौलत देश चलाने वालों के इरादा को जनता समझ चुकी है।
विज्ञापन

 
प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि राजद में कहीं कोई अंत: कलह नहीं है। यह विरोधियों का छेड़ा हुआ शिगूफा है। विरोधी इस बात पर हम लोगों को उलझाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक न्याय और समाजवाद के योद्धा लालू प्रसाद यादव के सिपाही हैं। इंडिया गठबंधन में कोई भी मतभेद नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन अजेय बहुमत से जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

LS Polls: RJD taunt on BJP, Where are those who promised to give 2 crore jobs-Rs 15 lakhs, public is searching
सभा को संबोधित करते लोकसभा प्रत्याशी व राजद नेता कुमार चंद्रदीप - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इंडिया गठबंधन समर्थित लोकसभा प्रत्याशी राजद नेता कुमार चंद्रदीप ने कहा कि विकास और रोजगार के एजेंडा पर चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क आदि की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। कोसी का लाइफलाइन कहा जाने वाला एनएच 106 और एनएच 107 पिछले 10 वर्ष में बनकर तैयार नहीं हुआ। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed