फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Horrible collision between truck and bike on NH-107

Bihar News: NH-107 पर ट्रक-बाइक में भीषण टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौत; ट्रक चालक फरार

Sun, 29 Dec 2024 05:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Dec 2024 05:39 PM IST
सार

Madhepura News: दोपहर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना मधेपुरा-सहरसा एनएच-107 पर मठाही रेलवे ढाला के समीप की है। बुलेट सवार सहरसा से मधेपुरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक सीमेंट लोड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया।

विज्ञापन
Horrible collision between truck and bike on NH-107
NH-107 पर ट्रक-बाइक में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में रविवार की दोपहर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना मधेपुरा-सहरसा एनएच 107 पर मठाही रेलवे ढाला के समीप की है। बुलेट बाइक सवार दो लोग सहरसा से मधेपुरा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से रहे एक सीमेंट लोड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। ट्रक पर सीमेंट लोड था। मृतक की पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो निवासी अभय सिंह (75) और फुलेंद्र सिंह (50) के रूप में हुई। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजा हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मठाही ओपी पुलिस और डायल 112 की गाड़ी दोनों को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया।  जहां मौजूद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के लगभग दो घंटा के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अभय सिंह और फुलेंद्र सिंह दोनों रविवार को अपने गांव चकभारो से मधेपुरा जिले के पामा गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। ट्रक झारखंड नंबर का है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH12D 9705 है। 
विज्ञापन


ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार 
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर कर फरार हो गया। मठाही ओपी प्रभारी मितेंद्र प्रसाद ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया है। ट्रक और बाइक को जप्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed