फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Flood In Bihar Flood victims in Saharsa blocked road for relief and plastic sheets protested by burning tires

Flood In Bihar: सहरसा में बाढ़ पीड़ितों ने राहत और प्लास्टिक शीट के लिए सड़क जाम किया, टायर जलाकर विरोध जताया

Thu, 03 Oct 2024 02:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 02:54 PM IST
सार

बिहार के सहरसा में बाढ़ पीड़ितों ने राहत और प्लास्टिक शीट के लिए सड़क पर जाम लगा दिया। कई घंटे तक सड़क पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Flood In Bihar Flood victims in Saharsa blocked road for relief and plastic sheets protested by burning tires
बाढ़ पीड़ितों का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के गंडौल बघवा में बाढ़ पीड़ितों ने राहत और प्लास्टिक शीट के लिए गुरुवार को सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि बीते कई दिनों से वह लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई राहत तक नहीं मिला है।

विज्ञापन


लोगों के मुताबिक, प्लास्टिक शीट भी नहीं मिलने के कारण खुले आसमन के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। सूचना मिलते ही महिषी सीओ अनिल कुमार, जलई ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सीओ ने कहा कि राहत शिविर में सामुदायिक किचेन चल रहा है। प्लास्टिक शीट की थोड़ी सी शॉर्टेज है। जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। जैसे ही उपलब्ध होगा सभी को दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपदा के समय सड़क जाम करना उचित नहीं है। वहीं, लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अंचल प्रशासन ने जो प्लास्टिक शीट भेजी थी, वह कुछ स्थानीय छुटभैये नेताओं ने अपने पसंद के लोगों को दिला कर लोगों को राहत से वंचित कर दिया। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर कर अपना विरोध जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। अधिकारी उसे समझने में जुटे थे। अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए कहा कि जाम के कारण आपदा राहत कार्यों में भी परेशानी होगी। मालूम हो कि बीते दिनों दरभंगा जिले के कीरतपुर में कोसी नदी का तटबंध टूटने से महिषी अंचल क्षेत्र में जल का स्तर काफी बढ़ गया था। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed