फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Dead body of an innocent child missing for 3 days found in a river one km away

Bihar News: 3 दिनों से लापता मासूम का एक किमी दूर नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 14 Mar 2024 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 14 Mar 2024 05:07 PM IST
सार

Bihar News: मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के मजरहट गांव से दो दिनों से लापता मासूम बच्चे की लाश बुधवार की शाम नदी से बरामद हुई। मृतक की पहचान मजहरट वार्ड-14 निवासी अमरदीप कुमार के बेटे अंकुश कुमार (साढ़े 3 वर्ष) के रूप में हुई।

विज्ञापन
Dead body of an innocent child missing for 3 days found in a river one km away
मासूम का एक किमी दूर नदी में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मृतक के चचेरे भाई बलिहारी कुमार ने बताया कि तीन दिनों से अंकुश लापता था। इसकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। बुधवार की शाम घर से लगभग एक किमी दूर नदी में शव देखा गया। लोगों ने इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। इसके बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। नदी से शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि मृतक बच्चा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed