फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Date of student union elections released after 6 years in BNMU, process will run from 23 December to 12 March

Bihar News: BNMU में छह साल बाद छात्रसंघ चुनाव की तिथि जारी, 23 दिसंबर से 12 मार्च तक चलेगी प्रक्रिया

Tue, 03 Dec 2024 07:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Dec 2024 07:31 PM IST
सार

BNMU Student Union Elections: बीएनएमयू में छह साल बाद छात्रसंघ चुनाव होने का जा रहा है। इससे पहले 2018 में बीएनएमयू में पहला छात्रसंघ चुनाव हुआ था। इस बार छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया 23 दिसंबर से 12 मार्च तक चलेगी।
 

विज्ञापन
Date of student union elections released after 6 years in BNMU, process will run from 23 December to 12 March
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव का एलान कर दिया है। छह साल बाद विवि के इतिहास में दूसरी बार छात्रसंघ चुनाव होने जा रहा है। इससे पूर्व 2018 में बीएनएमयू में पहला छात्रसंघ चुनाव हुआ था। इस बार छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया 23 दिसंबर से 12 मार्च तक चलेगी। चुनाव की घोषणा होते ही छात्र संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है। इस बीच विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं की चहल-पहल देखी गई। छात्र संघ चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन

 
अधिसूचना के मुताबिक 23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। वहीं, अगले वर्ष 10 जनवरी को मतदाता सूची से संबंधित आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को किया जाएगा। छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन की तिथि अगले वर्ष 17 फरवरी से 25 फरवरी रखा गया है। वहीं, 26 फरवरी को नामांकन की समीक्षा, 27 फरवरी को प्रत्याशी की सूची का प्रकाशन, तीन मार्च को प्रत्याशी से संबंधित आपत्ति या शिकायत निवारण, चार मार्च को नाम वापसी और पांच मार्च को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशन के बाद 12 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम पांच बजे से परिणाम घोषणा की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस आशय की सूचना तीनों जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य, संकायाध्यक्ष को भेज कर विभाग एवं महाविद्यालय को मतदाता सूची प्रकाशन का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

 
कुलसचिव प्रो. बिपिन कुमार राय ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव वर्षों से लंबित था। छात्रों की मांग को देखते हुए हम लोगों ने चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोकतांत्रिक निकाय में छात्र महत्वपूर्ण कंपोनेंट होते हैं। उनसे बातचीत करके भी शिक्षा व्यवस्था में बेहतरी कैसे हो इस संदर्भ में काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed