फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Violent clash between two parties over water flowing on road in Saharsa, 7 people injured

Bihar News: सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, दोनों ओर से सात लोग घायल

Sat, 30 Nov 2024 03:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Nov 2024 03:10 PM IST
सार

Saharsa News: स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार बात इतनी बढ़ गई कि हिंसक झड़प हो गई। पुलिस इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Violent clash between two parties over water flowing on road in Saharsa, 7 people injured
अस्पताल में इलाजरत घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-40 स्थित सराही मोहल्ले में शनिवार सुबह सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन

 
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, हिंसक झड़प की घटना में घायल राजेश दास (35), शोबिया देवी (60) और सोनी देवी (30) एक पक्ष से हैं। जबकि दूसरे पक्ष से मो. अफरोज (48), मो. एहसान (18), मो. रिजवान (20) और मो. इमरान (22) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के घर आमने-सामने स्थित हैं और विवाद सड़क पर पानी बहाने को लेकर था।
विज्ञापन



 
राजेश दास का आरोप है कि उन्होंने कई बार पड़ोसियों को सड़क पर पानी बहाने से मना किया था, क्योंकि इससे आने-जाने में दिक्कत होती थी। शनिवार सुबह भी पानी बहाए जाने पर जब राजेश ने विरोध किया तो गाली-गलौज शुरू हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे राजेश और उनकी मां शोबिया देवी का सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरे पक्ष का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष के घायल मो. अफरोज का कहना है कि राजेश दास ही अक्सर सड़क पर पानी गिराते हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो राजेश ने कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। अफरोज के तीनों बेटों को भी इस झड़प में चोटें आईं।



 
घायलों का इलाज जारी
सभी घायलों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार बात इतनी बढ़ गई कि हिंसक झड़प हो गई। पुलिस इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed