फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News undertrial prisoner of Mandal jail undergoing treatment in prisoner ward of Saharsa died

Bihar News: कैदी वार्ड में इलाजरत मंडल कारा के विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप

Sat, 15 Feb 2025 07:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 07:17 PM IST
सार

Death of Prisoner: सोनवर्षा राज थाने की पुलिस शराब बेचने के आरोप में बुधवार रात पकड़ी और गुरुवार को न्यायिक हिरासत सहरसा मंडल कारा भेज दिया। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar News undertrial prisoner of Mandal jail undergoing treatment in prisoner ward of Saharsa died
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत मंडल कारा के एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मंडल कारा के अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने सोनवर्षा राज पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र नगर पंचायत वार्ड सात निवासी सोनी विश्वास के 17 वर्षीय पुत्र आकाश विश्वास के रूप में हुई है। मृतक की माता साबो देवी ने बताया कि मेरे बेटे को सोनवर्षा राज थाने की पुलिस शराब बेचने के आरोप में बुधवार रात पकड़ी और गुरुवार को न्यायिक हिरासत सहरसा मंडल कारा भेज दिया। इस बीच पुलिस ने उसकी पिटाई की है, जिस वजह से उसकी तबीयत ख़राब हो गई। मंडल कारा में शुक्रवार को तबियत बिगड़ने पर जेल प्रशासन सदर अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को इलाज के क्रम मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की मां ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के आंख के आंसू थम नहीं रहा है और वो चीख-चीख कर पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि गुरुवार को 12 लीटर शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया गया था। इसमें एक की मौत की सूचना आ रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया और अग्रतर कार्रवाई कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना में सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसे थाना लाने से न्यायिक हिरासत में भेजने तक की सभी वीडियो उपलब्ध है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आएगा ही। मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उन्हें जैसे ही अस्पताल से बीमार होने की सूचना मिली, वह परिजनों को बताया भी है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि वह नशे का सेवन भी करता था।


सहरसा जेल प्रशासन कानूनी प्रक्रिया मे जुटी है। मंडल कारा के सहायक अधीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि शुक्रवार को अचानक तबियत ख़राब हुई, जिसके बाद सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के क्रम में मौत हुई है। फिलहाल, कागजी प्रक्रिया करने के बाद मेडिकल बोर्ड के तहत पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed