{"_id":"67112522e313cc43480252f9","slug":"bihar-news-main-accused-of-teacher-murder-case-in-madhepura-carrying-a-bounty-of-rs-50000-arrested-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मधेपुरा में शिक्षक हत्याकांड का 50 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो महीने पहले किया था मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मधेपुरा में शिक्षक हत्याकांड का 50 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो महीने पहले किया था मर्डर
Thu, 17 Oct 2024 08:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:24 PM IST
सार
शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बता दें कि दो महीने पहले शिक्षक की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधेपुरा पुलिस ने शिक्षक मंटूराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी गुरुवार को उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कोसी क्षेत्र के डीआईजी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर मधेपुरा एसपी संदीप सिंह द्वारा मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विषवाड़ी निवासी शिक्षक मंटूराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई थी। टीम में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पीटीसी धनंजय कुमार गुप्ता, भर्राही ओपी अध्यक्ष विजय कुमार पासवान एवं तकनीकी शाखा के कर्मी को शामिल किया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश दीपक शर्मा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के विषवाड़ी गांव पहुंचा हुआ है। सूचना पाकर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक शर्मा को ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के संथाली चौक वार्ड पांच से नाटकीय ढ़ंग से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर उदाकिशुनगंज और ग्वालपाड़ा थाने में हत्या, एससी-एसटी एक्ट, ऑर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। शिक्षक मंटूराम हत्याकांड में मुख्य आरोपी होने के बाद डीआईजी ने कुख्यात दीपक शर्मा की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लेकिन मंटूराम हत्याकांड के बाद से यह अपराधी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। आखिरकार, पुलिस बुधवार की शाम गिरफ्तार करने में सफल रही।
विज्ञापन