फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: labourer died in Tamil Nadu; admitted to hospital due to stomach ache, contractor accused

Bihar: तमिलनाडु में बिहार के मजदूर की मौत; पेट दर्द की वजह से अस्पताल में हुआ था भर्ती, ठेकेदार पर लगा यह आरोप

Wed, 15 Jan 2025 09:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Jan 2025 09:52 PM IST
सार

Labour Death: मृतक की पत्नी ने कहा कि चंदन गांव में ही मेहनत कर अच्छी कमाई करता था। ठेकेदार उसे बहला-फुसला कर तमिलनाडु ले गया। वहां पेट दर्द होने पर अस्पताल में ऑपरेशन हुआ और चंदन के मौत की खबर आई।
 

विज्ञापन
Bihar News: labourer died in Tamil Nadu; admitted to hospital due to stomach ache, contractor accused
मृतक चंदन मंडल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुपौल के सदर प्रखंड अंतर्गत तेलवा पंचायत के वार्ड-11 निवासी दिवंगत सुबध मंडल के 26 वर्षीय बेटे चंदन मंडल की तमिलनाडु में अचानक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि चंदन मंडल तमिलनाडु में मजदूरी करता था। घर की आर्थिक जिम्मेदारियों को संभालने के लिए परसरमा निवासी ठेकेदार पवन मंडल के माध्यम से काम करने के लिए वह तमिलनाडु गया था। बीते दो महीनों से वह तमिलनाडु में काम कर रहा था।

विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि 13 जनवरी की रात ड्यूटी के दौरान अचानक चंदन के पेट में तेज दर्द हुआ। उसके बाद साथी मजदूरों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टर ने वहां जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। लेकिन ऑपरेशन के तुरंत बाद चंदन मंडल की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पवन मंडल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि फोन पर सूचना के बाद इलाज के लिए चंदा इकट्ठा कर ठेकेदार को 80 हजार रुपये भेजे थे। लेकिन ठेकेदार उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। ऑपरेशन में क्या हुआ, यह जानकारी किसी को नहीं है। केवल चंदन के मौत की खबर घर आई। आज (बुधवार) देर रात तक मृतक का शव गांव पहुंचेगा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
‘बहला-फुसला कर ले गया था ठेकेदार’
चंदन की पत्नी किरण देवी ने बताया कि उसका पति घर पर ही मेहनत कर अच्छी कमाई कर रहा था। इसके बावजूद पवन मंडल उसे बहला-फुसला कर तमिलनाडु ले गया और वहां काम पर लगा दिया। वहां दो महीने अच्छी कमाई भी की। लेकिन शनिवार को पति के पेट दर्द की खबर आई। चंदा जुटा कर ठेकेदार को पैसे भेजे, लेकिन उसने कोई दवा नहीं दी। बल्कि देखभाल के बजाय वह फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि पवन मंडल मजदूरों को बाहर काम पर ले जाकर उनका शोषण करता है और उनकी सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘पहले भी हुई ऐसी घटनाएं’
तेलवा पंचायत के वार्ड सदस्य ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पवन मंडल यहां से मजदूरों को काम के लिए ले जाता है और उनके साथ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। इधर, चंदन की असामयिक मृत्यु से परिवार सदमे में है। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed