फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: INDIA's protest in Madhepura, Prof. Chandrashekhar on corruption, crime and reservation in Bihar

Bihar: मधेपुरा में INDIA का धरना, पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर बोले- अंचल से लेकर राज्य मुख्यालय तक भ्रष्टाचार

Wed, 28 Aug 2024 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 Aug 2024 06:34 PM IST
सार

Madhepura News: राजद नेता प्रो. चंद्रशेखर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ भ्रष्टाचारी पदाधिकारी के हाथों में सत्ता संचालित है। इसके खिलाफ संपूर्ण बिहार के अंदर नौजवानों, किसानों, मजदूरों और छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि संविधान प्रदत्त आरक्षण को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: INDIA's protest in Madhepura, Prof. Chandrashekhar on corruption, crime and reservation in Bihar
धरना प्रदर्शन के दौरान राजद नेता प्रो. चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में बुधवार को इंडिया (महागठबंधन) की ओर से आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें महागठबंधन के विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्र व सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि सुशासनी, भ्रष्टाचारी, अपराधियों को पालने वाली सरकार के खिलाफ मधेपुरा से बिगुल फूंक दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार बेलगाम है। अंचल से लेकर राज्य मुख्यालय तक भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं।

विज्ञापन

 
राजद नेता प्रो. चंद्रशेखर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ भ्रष्टाचारी पदाधिकारी के हाथों में सत्ता संचालित है। इसके खिलाफ संपूर्ण बिहार के अंदर नौजवानों, किसानों, मजदूरों और छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि संविधान प्रदत्त आरक्षण को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। किसानों को एमएसपी कानून की गारंटी नहीं मिल रही है। खाद की कालाबाजारी हो रही है। स्मार्ट मीटर के नाम लूट मची है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मधेपुरा में विशाल महा धरना का आयोजन किया गया है। राजद के वरिष्ठ नेता ने कहा कि धरना प्रदर्शन में आए लोगों की भीड़ बता रही है कि लोग अफसरशाही से त्रस्त हो चुके हैं। लोग अब बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में हत्या, लूट और अफसरशाही बढ़ गई है। सरकारी कार्यालय में लूट मची है। कहीं कोई देखने वाला नहीं है। इसके खिलाफ अब इंडिया गठबंधन ने संघर्ष शुरू कर दिया है।

वहीं, भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि बिहार में सरकारी योजनाओं में लूट मची है। किसी की जान सुरक्षित नहीं है। मां-बहनों का रोज चीरहरण हो रहा है। आजादी के 77 वर्ष के बाद भूमिहीनों को बासगीत पर्चा पर जमीन नहीं मिली। वह कीड़े-मकोड़े की तरह जीने को विवश हैं। किसानों को फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिला। बाढ़-सुखाड़ का स्थायी निदान नहीं हो पाया। इसके खिलाफ आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।


भाकपा माले के जिला संयोजक रामचंद्र दास ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दो लाख सहायता राशि भुगतान करने के लिए 60 हजार रुपये का आय प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed