Bihar News: मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो में लगी अचानक आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी गंभीर रूप से झुलसे
Bihar News: अहले सुबह स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकलने के लिए आवाज दी तो वे तुरंत घर से बाहर निकले। इसी दौरान गाड़ी से बह रहे डीजल पर पैर फिसलने से वे गिर पड़े और आग की चपेट में आ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा सदर थाना क्षेत्र के नरियार स्थित एक मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।
इसी दौरान घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे 58 वर्षीय जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कुमोद कुमार आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। वे मूल रूप से छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पिछले एक वर्ष से सहरसा में जिला पशुपालन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं। वर्तमान में वे नगर निगम वार्ड संख्या 11, नरियार स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे थे।
पढ़ें: नक्सल प्रभावित डुमरिया में DM व SSP ने बूथों का किया निरीक्षण, सभी नक्सली बूथों पर पुख्ता तैयारी
जानकारी के अनुसार, अहले सुबह स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकलने के लिए आवाज दी तो वे तुरंत घर से बाहर निकले। इसी दौरान गाड़ी से बह रहे डीजल पर पैर फिसलने से वे गिर पड़े और आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।