{"_id":"68dbaa24d1378df04907d135","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-minister-niraj-kumar-bablu-got-death-threat-on-social-media-supaul-bihar-police-kosi-news-c-1-1-noi1372-3464901-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीएम नीतीश के इस मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, कार्रवाई में जुटी पुलिस; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीएम नीतीश के इस मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, कार्रवाई में जुटी पुलिस; जानें पूरा मामला
Tue, 30 Sep 2025 04:35 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 04:35 PM IST
सार
Bihar News: प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान पता चला है कि दोनों युवक अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इसमें यूट्यूबर अमन खान के घर पुलिस ने छापेमारी की। पढे़ं पूरी खबर
विज्ञापन
वीडियो में मंत्री को धमकी देने वाले आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूबे के पीएचईडी मंत्री सह सुपौल के छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के स्वअंकित बयान के आधार पर इसको लेकर थाना कांड संख्या 489/25 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि 27 सितंबर की रात 12:50 बजे सदर थानाध्यक्ष ने अपना बयान दर्ज किया है।
जिसमें 27 सितंबर की ही रात 12:30 बजे सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिलने की बात कही गई है। बताया गया है कि वायरल वीडियो में मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू के लिए आपत्तिजनक बातों के साथ गाली-गलौज की गई है। साथ ही वीडियो में मौजूद दो युवक मंत्री को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर युवकों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 352 और 351 (3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत केस दर्ज हुआ है।
इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान पता चला है कि दोनों युवक अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इसमें यूट्यूबर अमन खान के घर पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन, वहां केवल अमन का परिवार ही मौजूद था। बताया गया कि अमन और वीडियो में दिख रहा उसका दूसरा साथी भी चंडीगढ़ में रहता है। उसके यूट्यूब चैनल पर राजद के समर्थन में कई पोस्ट दिख रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस कार्रवाई के बाद अमन ने अपना विवादित यूट्यूब पोस्ट हटा लिया है। सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मामले में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी गौरव गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई शुरु कर दी गई है। एक युवक के घर छापेमारी भी की गई है। दूसरे युवक की पहचान के लिए भी प्रयास जारी है। बता दें कि पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू सुपौल के छातापुर से विधायक हैं। अररिया का नरपतगंज इलाका छातापुर से सटा हुआ है। ऐसे में पुलिस राजनीतिक बिंदु पर भी जांच में जुटी है।
भीड़ में फंस जाएंगे, उसी दिन रगड़े जाएंगे
दरअसल, बीते दिनों मंत्री को जान से मारने की धमकी का वीडियो सामने आया था। वीडियो में मौजूद दो युवक मंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। वही इसी दौरान आपस में बातचीत करते युवक कहते दिखे कि “आप, लोगों की भीड़ में फंस जाएंगे, उसी दिन रगड़े जाएंगे।” वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई। मामला सामने आने के बाद मंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पढे़ं; पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना पड़ा भारी, पूर्णिया में युवक को थाने में करवाई गई उठक-बैठक; जानें
मंत्री बोले- यह चुनाव के वक्त दवाब बनाने का प्रयास
इधर, मंगलवार को पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू का भी बयान सामने आया। सहरसा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि दो युवकों ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उनके लिए न केवल आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, बल्कि जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पब्लिक मूवमेंट कराने और गोलियों से भूनने की बात कर रहे थे। इसकी जानकारी मैंने तत्काल जिला प्रशासन को दी है और प्रशासन कार्रवाई में जुटी है। अब सूचना मिली है कि केस दर्ज हो चुका है और अपराधियों की पहचान भी कर ली गई है। दोनों युवक अररिया जिले के अल्पसंख्यक समाज से आते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर चुनाव नजदीक आते ही कुछ लोग इस प्रकार के कृत्य से दवाब बनाने का प्रयास करते हैं। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। जनता की सेवा तथा विकास कार्यों के प्रति मेरा संकल्प अडिग है।