फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Madhepura MP Dinesh Chandra Yadav demanded opening Kendriya Vidyalaya from Minister Dharmendra Pradhan

Bihar News: MP दिनेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग, हो चुका है निरीक्षण

Thu, 05 Dec 2024 02:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 02:17 PM IST
सार

बिहार के मधेपुरा जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की गई है। सांसद दिनेश चंद्र यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चिट्ठी सौंपी है।

विज्ञापन
Bihar Madhepura MP Dinesh Chandra Yadav demanded opening Kendriya Vidyalaya from Minister Dharmendra Pradhan
सांसद दिनेश चंद्र यादव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए पुनः आग्रह किया है। सांसद ने लोकसभा में इस बाबत आवेदन देते हुए जल्द से जल्द पहल करने की मांग की है। उसके बाद मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस दिशा में सकारात्मक आश्वासन दिया है। सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र अंतर्गत मधेपुरा अत्यंत पिछड़ा जिला है। यहां केंद्रीय विद्यालय नहीं रहने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


सांसद ने कहा, यहां पर विद्युत रेल इंजन कारखाना, रेलवे, बैंक, पोस्ट ऑफिस और दूरसंचार विभाग के केंद्रीय कर्मचारी काफी संख्या में कार्यरत हैं। उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए केंद्रीय विद्यालय की सुविधा नहीं रहने से उन्हें और उनके बच्चों को काफी आर्थिक व अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने से केंद्रीय कर्मचारियों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन


मधेपुरा में 2017 में हुआ था निरीक्षण
मालूम हो कि विगत दो दशक से मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद चल रही है। साल 2017 में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए कई स्थल का निरीक्षण तत्कालीन जिलाधिकारी मो. सोहैल के नेतृत्व में किया गया था। इसके लिए अस्थाई तौर पर तत्काल केंद्रीय विद्यालय का संचालन शहर के केशव कन्या उच्च विद्यालय में करने का काम अंतिम दौर में पहुंच भी गया था। लेकिन बाद में फिर ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोगों का कहना है कि मानिकपुर के आसपास काफी सरकारी जमीन भी उपलब्ध है। स्थानीय लोग वर्षों से मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने कई बार पत्र भी लिखा है। वहीं, सांसद के द्वारा पत्र लिखे जाने पर एक बार फिर लोगों को उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed