फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: Annual meeting of Senate concluded in BNMU, budget of Rs 10.35 billion passed for university

Bihar: बीएनएमयू में सीनेट की वार्षिक बैठक संपन्न, विश्वविद्यालय के लिए 10.35 अरब रुपये का बजट हुआ पारित

Tue, 19 Mar 2024 04:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Mar 2024 04:26 PM IST
सार

BNMU News: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सीनेट की वार्षिक बैठक मंगलवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की अध्यक्षता में संपन्न हो गई। इस दौरान विश्वविद्यालय के लिए बजट भी पारित कर दिया गया। इसके साथ ही राज्यपाल ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार भी रखे।

विज्ञापन
Bihar: Annual meeting of Senate concluded in BNMU, budget of Rs 10.35 billion passed for university
वार्षिक सीनेट बैठक के दौरान प्रोफेसर विमलेंदु के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सीनेट की वार्षिक बैठक मंगलवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्ववनाथ आर्लेकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 10.35 अरब रुपये बजट अनुमोदित किया गया। इसमें आंतरिक श्रोत से कुल अनुमानित आय एक अरब 83 करोड़ 76 लाख 39 हजार 181 रुपये है। जबकि सरकार से आठ अरब 51 करोड़ 92 लाख 41 हजार 806 रुपये अपेक्षित है।

विज्ञापन

 
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में सत्र विलंब है। छात्रों की पढ़ाई समय पर पूरी नहीं हो रही है। इसमें सुधार के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। जून से पहले सभी परीक्षाओं को नियमित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में अनुकंपा का मामला लंबित है। आठ दिनों के अंदर अनुकंपा की बैठकें होनी चाहिए और मामलों का निबटारा किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के कार्यों में चुस्ती आनी चाहिए, अभी सुस्त हो चुके हैं। जब हम व्यवस्था में सुधार करेंगे, तब जाकर आने वाली पीढ़ी हमको दुआएं देगी।
विज्ञापन



 
राज्यपाल आर्लेकर ने कहा कि विश्वविद्यालयों में यूएमआईएस के निजी एजेंसियों द्वारा कुलपति को ब्लैकमेल किया जाता है। विश्वविद्यालय के छात्रों का सभी डाटा बाहर की एजेंसियों के पास होता है। जिस काम को विश्वविद्यालय अपना सॉप्टवेयर डेवलप कर एक करोड़ रुपये में कर सकता है, उसके लिए यूएमआईएस की निजी एजेंसियों द्वारा साढ़े 15 करोड़ रुपये विश्वविद्यालय से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को अपना सॉप्टवेयर डेवलप करने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी डाटा विश्वविद्यालय के पास सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस बैठक में मंच पर कुलाधिपति के साथ कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा, कुलाधिपति के प्रधान सचिव आरएल चोंग्थू, बीएनएमयू के कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर मौजूद रहे। वहीं, सीनेट की बैठक में एमएलसी डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. अजय सिंह, विधायक चंद्रहास चौपाल, विधायक निरंजन मेहता सहित अन्य सीनेटर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed