फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bakrid: BJP leader Shahnawaz Hussain offered Bakrid prayers among the common people in Supaul

Bakrid: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने आम लोगों के बीच ने अदा की बकरीद की नमाज, देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Mon, 17 Jun 2024 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Jun 2024 02:00 PM IST
सार

Bakrid Festival: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बकरीद कुर्बानी का त्योहार है। इस मौके पर वह तमाम देशवासियों के लिए अमन और चैन की कामना करते हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Bakrid: BJP leader Shahnawaz Hussain offered Bakrid prayers among the common people in Supaul
शाहनवाज हुसैन ने आम लोगों के बीच अदा की बकरीद की नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल में मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वहीं, बकरीद की वजह से बाजार की चहल-पहल में कमी रहने की उम्मीद है। कुर्बानी को लेकर भी लोगों की मुकम्मल तैयारी नजर आ रही है।

विज्ञापन


पर्व के मद्देनजर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन रविवार को ही सुपौल स्थित अपने पैतृक घर पहुंच गए थे। सोमवार की सुबह उन्होंने भी परिवार सहित सुपौल शहर के ईदगाह मैदान पहुंच कर बकरीद की नमाज अदा की। वहीं, इसके बाद उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को भी ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


शाहनवाज ने कहा कि बकरीद कुर्बानी का त्योहार है। इस मौके पर वह तमाम देशवासियों के लिए अमन और चैन की कामना करते हैं। उन्होंने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही कि शाहनवाज आम लोगों के बीच ही मैदान के बीच वाली कतार में नमाज में शामिल हुए। उनके घर आज दावत का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में खास और आम लोग भी आमंत्रित किए गए हैं। इधर, पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आ रहा है। जगह-जगह पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुबह 8:20 बजे तक जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed