फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   A huge amount of foreign liquor was recovered from the basement, balcony and seat of Magic

Bihar: मैजिक के तहखाने, छज्जा और सीट से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार; सहरसा का मामला

Thu, 10 Oct 2024 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 10 Oct 2024 06:21 PM IST
सार

Bihar: सहरसा में गुप्त सूचना पर डीआईयू की टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बलवाहाट थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशन पर ये कार्रवाई की गई है।
 

विज्ञापन
A huge amount of foreign liquor was recovered from the basement, balcony and seat of Magic
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बलवा हाट थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने गुप्त सूचना पर दुर्गा पूजा को लेकर जमा किए जा रहे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बलवाहाट थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशन में जिला में अवैध शराब का सेवन, निमार्ण, बिकी भण्डारण एवं परिवहन के रोकथाम तथा शराब तस्कारों के विरूद्ध कड़ी कारवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी क्रम में जिला आसूचना ईकाई के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सहरसा से एक पीले रंग की मैजिक वाहन से एक शराब तस्कर भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर बलवाहाट की ओर आने वाला है। प्राप्त सूचना के आधार पर बलवाहाट थाना एवं जिला आसूचना ईकाई की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-मदनपुर चौक से आगे एनएच-107 पर वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन


उसी क्रम में एक पीले रंग का मैजिक वाहन पुलिस टीम को देखकर घुमाकर कर भागने का प्रयास किया। जिसे संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उक्त मैजिक की तलाशी लेने पर ब्लैक डॉट का 179 बोतल, रॉयल पार्टी का 249 बोतल, ब्लू क्रीजरेल 323 बोतल, 7 पीएम व्हिस्की 48 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया तथा वाहन चालक वीरभूमि पश्चिम बंगाल निवासी बाबू अंसारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed